बर्थडे पार्टी में लहराई पिस्टल, दोस्त को लगी गोली, मौके पर ही मौत

Untitled 7 copy 5

नया लुक संवाददाता

देहरादून। बर्थडे पार्टी में पिस्टल का दिखावा करते हुए दोस्त की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन (28) को पटेलनगर पुलिस ने पांच महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था तथा फरारी के दौरान उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद कर ली है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार घटना बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी, जहां अमन ने अपने दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए अवैध पिस्टल निकाली। पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान गोली चल गई, जो उसके दोस्त सागर को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े

महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

घटना के बाद अमन वहां से फरार हो गया था। वारदात के चलते पटेलनगर थाने में उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Snake menace in the hostel
Crime News

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप का कहर Snake menace in the hostel : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से छह बालिकाओं प्रभावित हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More
Saudi Arabia
Crime News International

सऊदी अरब में आग का कहर, सोफा फैक्ट्री में 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

रियाद में सोफा फैक्ट्री बनी आग का गोला Saudi Arabia sofa factory fire: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर […]

Spread the love
Read More
Kannauj Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य […]

Spread the love
Read More