संतकबीरनगर जिले के ब्रिटिश नागरिक शमशुल हुदा खान की संदिग्ध गतिविधियों की ATS ने की जांच

Untitled 13 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ATS ने संतकबीरनगर के ब्रिटिश नागरिक शमशुल हुदा खान की संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। मदरसे में विदेशी फंडिंग, पाक संपर्क और वेतन अनियमितताओं के आरोप सामने आए। अब उसके खिलाफ नए मुकदमे दर्ज कर मदरसा सील कर दिया गया है। यूपी के जनपद संतकबीरनगर के शमशुल हुदा खान, जो ब्रिटेन के नागरिक हैं, पर उत्तर प्रदेश एटीएस ने गंभीर जांच शुरू की है। जांच में सामने आया है कि खान लगातार विदेशों में यात्रा कर रहे थे और इस्लामी धर्म प्रचार के नाम पर पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में जाते रहे। इसके साथ ही भारत में अपने संपर्कों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के संदिग्ध व्यक्तियों से भी संबंध बनाए रखे।

ये भी पढ़े

Breaking News : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा!

ATS  की जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि खान ने मदरसा में नौकरी करते हुए कई बार विदेश यात्रा की और विदेशी फंड एकत्र कर मदरसों तक भेजवाया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उन्होंने इन फंड्स में अपने कमीशन या दलाली का लाभ उठाया। शमशुल हुदा खान का जन्म 12 जुलाई 1984 को हुआ। उन्होंने सहायक अध्यापक के रूप में “आलिया, मदरसा दारूल उलूम अहले, सुन्नत मदरसा अशरफिया मुबारकपुर, आजमगढ़” में नौकरी शुरू की। वर्ष 2007-08 से वह नियमित रूप से ब्रिटेन में रहते थे। 19 दिसंबर 2013 को उन्होंने स्वेच्छा से ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त की। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि 2007 से 2017 तक उनकी सेवा पुस्तिका की जांच किए बिना उन्हें प्रतिवर्ष वेतन वृद्धि दी जाती रही। एक अगस्त 2017 को उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई और पेंशन भी मंजूर कर दी गई, जो जांच में पूरी तरह अनियमित पाई गई।

विदेशी संपर्क और फंडिंग के आरोप

जांच से यह भी सामने आया कि खान ने मदरसा चलाते हुए विदेशों से फंड जुटाया और उसे विभिन्न माध्यमों से मदरसों तक पहुंचाया। इस प्रक्रिया में उन्होंने अपने लाभके लिए कमीशन भी लिया। यह एटीएस की नजर में गंभीर संदेह का विषय है क्योंकि यह गतिविधियां संभावित आतंकवाद-समर्थक या संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ी हो सकती हैं।

कानूनी कार्रवाई और मदरसा सील

एटीएस की रिपोर्ट के आधार पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संतकबीरनगर ने शमशुल हुदा खान के खिलाफ 2 नवंबर 2025 को कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे की विवेचना प्रचलित है। साथ ही, संबंधित मदरसा को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया। इसके पहले भी शमशुल हुदा खान के खिलाफ दो अन्य अभियोग जनपद संतकबीरनगर और आजमगढ़ में दर्ज हैं, जिनमें आरोप पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।अधिकारियों के अनुसार शमशुल हुदा खान के खिलाफ पिछले अभियोग भी विदेशी संपर्क और संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित थे। उन मामलों में भी उनकी विदेश यात्रा और फंडिंग पैटर्न पर गहन जांच हुई थी।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

पुलिस महानिदेशक का बयान

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि शमशुल हुदा खान की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाती है और किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होती।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More