नेपाल के प्रतिष्ठित होटल निर्वाणा में चली गोली, सुरक्षा गार्ड घायल, जांच में जुटी पुलिस

Untitled 10 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा कस्बे में स्थित प्रतिष्ठित होटल निर्वाणा लक्जरी इंटरनेशनल में बीती रात गोली चलने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग में होटल के सुरक्षा गार्ड मीन बहादुर परियार (27 वर्ष) घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गोली उनके दाहिने जांघ में लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अब स्थिर बताया है। घटना की सूचना मिलते ही रुपन्देही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और होटल परिसर को घेर लिया।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डीएसपी कार्की ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

घायल मीन बहादुर परियार बुटवल उप-महानगरपालिका 15 के निवासी हैं। वे पिछले कुछ समय से होटल निर्वाणा में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे। घटना के बाद पुलिस ने होटल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी है और सीमा क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More