छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर

  •  छह की मौत व 15 घायल  आठ ट्रेनें रद्द

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा जा रही पैसेंजर ट्रेन और कोयला से भरी मालगाड़ी जयरामनगर कोटमी सोनार के बीच आमने-सामने टक्कर होने से मौके पर ही छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर छह यात्रियों की मौत होने की संभावना है जबकि 15 से अधिक लोगों घायल हो गये। कई घायलों को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। यह ट्रेन 1:30 बजे रवाना हुई थी। घटना जयरामनगर स्टेशन के बीच की है। मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि, मरम्मत कार्य में कई घंटे लग सकते हैं जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन देर रात तक प्रभावित रह सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। कुछ चश्मदीदों के मुताबिक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पैसेंजर ट्रेन से टकराई जिसके कारण इंजन में आग लग गई, धुआं दूर तक फैल गया। इस हादसे के कारण बिलासपुर-कोरबा रूट ठप रहा, आठ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। बहरहाल जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख

रेलवे ने छत्तीसगढ़ के विलासपुर में मंगलवार को हुए रेल हादसे के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच-पांच लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मंडल में मंगलवार को हुए रेल हादसे के घटनास्थल पर पहुंचे गये हैं तथा वहां चल रहे बचाव कार्य की नगरानी में जुट गये हैं। इस बीच बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। रेलवे की मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा अप्रत्याशित घटना हुई है। रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है। इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

आपातकालीन संपर्क

  • बिलासपुर : 7777857335, 7869953330
  • चांपा : 8085956528
  • रायगढ़ : 9752485600
  • पेंड्रा रोड : 8294730162
  • कोरबा : 7869953330
  • उसलापुर : 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन उक्त नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में कोरबा जा रही पैसेंजर ट्रेन और कोयला से भरी मालगाड़ी जयरामनगर-कोटमीसोनार के बीच आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गयी तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गये।

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया दुख

बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुख जताते हुए कहा, “बहुत दुखद घटना हुई है। मालगाड़ी खड़ी थी उसके पीछे से मेमू ट्रेन आकर टकरा गई। सामने के डब्बे में इंजन भी होता है और कुछ यात्री भी बैठते हैं। उस डिब्बे को चोट आई है। रेलवे के उच्चाधिकारी और राज्य शासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का कार्य प्रारंभ कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।”

 

 

homeslider International

युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। भारतीयों को निकालने के लिए कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद […]

Read More
Entertainment homeslider

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

नया लुक डेस्क सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More