बुजुर्ग दंपति से लाखों की ठगी

Untitled 28 copy
  • पेंशन के लिए ऑन लाइन लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर साइबर ठग ने लगाया 16 लाख 33 हजार 7 सौ रुपए का चूना

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। साइबर अपराधियों का आतंक थम नहीं रहा है। विकास नगर क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से 16 लाख 33 हजार 700 रुपए ठग लिए। जालसाज ने पेंशन के ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के बहाने उनसे फाइल डाउनलोड कराई और बैंक खाते से रकम गायब कर दी। फिलहाल, बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर निवासी पीड़िता अरुणा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह धोखाधड़ी 1 और 2 नवंबर 2025 को हुई।

ये भी पढ़े

सीतापुर: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, किशोरी की मौत

एक नवंबर की दोपहर उनके पति कमलेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को राहुल शर्मा बताते हुए कहा कि पेंशन का ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी है। झांसा देने के लिए उसने उनके पति के मोबाइल पर एक फाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा।पीड़िता ने बताया कि उनके पति कमलेंद्र बीमार रहते हैं, इसलिए वह झांसे में आ गए। कॉलर के बताने के अनुसार ऐप डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड करने के कुछ ही घंटों बाद दंपति के बैंक ऑफ इंडिया, टेढ़ी पुलिया शाखा के अलग-अलग खातों से रकम कटने लगी।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

अरुणा सिंह ने बताया कि 1 और 2 नवंबर को करीब 6-7 बार में उनके संयुक्त खातों से 16 लाख 33 हजार 700 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। जब मोबाइल पर एक के बाद एक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे, तब जाकर हमें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। दंपति ने तत्काल विकास नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना विकास नगर पुलिस ने बताया कि यह मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। साइबर सेल के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अब ठगों का पता लगाने और रकम की रिकवरी के प्रयास में जुट गई।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More