सीतापुर: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, किशोरी की मौत

Untitled 27 copy
  • आधा दर्जन घायल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सीतापुर जिले के पिसावां क्षेत्र स्थित दिलावलपुर गांव में मंगलवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया। हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। गांव निवासी हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। विपक्षियों ने डंडों व बल्लम से हमला बोल दिया।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

हमले में एक 14 वर्षीय किशोरी चंद्रप्रभा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हरिहर की जमीन पर तारा द्वारा घूर डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात पर तारा, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और एक महिला प्रीती ने हमला कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता हरिहर की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में आग का तांडव: राधिका अपार्टमेंट में दो की मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब 4:30 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धुएं से घिरे अपार्टमेंट में फंसे लोगों के बीच चीख-पुकार […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पुलिसिया अत्याचार की पराकाष्ठा

अंग्रेजों से ज्यादा क्रूर हो गई है चिलुआताल थाने की पुलिस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर के चिलुआताल थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा शिवम पांडे को बेरहमी से पीटने, कथित रूप से जूते चटवाने तथा उनकी माता पूनम पांडे के साथ मारपीट किए जाने का […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More