पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

‘बांट लेंगे हम आधा-आधा’…15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी संग!

  • इस अनूठे प्रस्ताव पर पंचायत भी हैरान
  • 10 बार प्रेमी संग भाग चुकी है विवाहित युवती
  • निराश पति ने जोड़े हाथ और कहा प्रेमी संग ही रहो

नया लुक संवाददाता

रामपुर। जर-जमीन का बंटवारा तो आम बात नहीं है पर जोरु का बंटवारा हैरान करने वाला मसला है। जी हां , यह जर-जोरु-जमीन का मसला नहीं बल्कि सिर्फ जोरु का मामला है जहां औरत 15 दिन अपने पति के साथ रहेगी और 15 दिन बॉयफ्रेंड के साथ बिताएगी। इस अनूठे फार्मूले पर हैरान मत होई यह किसी खाप या दूसरी पंचायत का फरमान नहीं बल्कि यह फैसला खुद उस महिला का है जिसका विवाद पंचायत में आ चुका था। इस अजीबो-गरीब समझौते का प्रस्ताव सुनते ही पंचायत में मौजूद लोग सन्न रह गए। पति ने निराश होकर हाथ जोड़ते हुए कहा कि मुझे माफ करो, अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो।यह महिला अब तक 10 बार अपने प्रेमी संग भाग चुकी है।

ये भी पढ़े

खूबसूरत गर्लफ्रेंड कैसे बनी कातिल…सुनकर रह जाएंगे दंग

यह रोचक मामला रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से जुड़ा है। इस युवती की शादी लगभग डेढ़ साल पहले पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसका टांडा क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध शुरू हो गया। युवती पहली बार अपने प्रेमी के साथ करीब एक साल पहले घर से भागी थी। उस समय पंचायत बैठी और विवाहिता को पति के घर वापस भेज दिया गया। लेकिन इसके बाद भी महिला अपने प्रेमी के मायाजाल से निकल नहीं पाई।

ये भी पढ़े

गजबः अपनी पत्नी का ही करा दिया दूसरा निकाह, बच्चे भी सौंपे

इस बीच महिला बार-बार प्रेमी संग भागती रही। बीते एक वर्ष में महिला कुल 9 बार अपने प्रेमी संग भाग चुकी थी। हर बार पंचायत या पुलिस की मदद से उसे वापस लाया गया। आठ दिन पहले विवाहिता 10 वीं बार घर से गायब हो गई। परेशान पति ने अजीम नगर थाने में गुहार लगाई। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर पति के हवाले कर दिया। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से विवाहिता पति के घर केवल एक रात ही रुकी और अगली सुबह फिर प्रेमी के पास चली गई।

ये भी पढ़े

तुलसी विवाह पर विशेष

पति जब अपनी पत्नी को समझाने के लिए प्रेमी के घर पहुंचा तो वहां पंचायत बैठी। पंचायत में पति ने हाथ जोड़कर पत्नी से घर चलने की गुहार लगाई, लेकिन महिला ने सबके सामने ‘अनोखा प्रस्ताव’ रख दिया। उसने कहा कि मैं दोनों के साथ रहना चाहती हूं। महीने के 15 दिन पति के घर और 15 दिन प्रेमी के घर बिताऊंगी। महिला का यह बयान सुनकर पंचायत में हड़कंप मच गया। पति ने निराश होकर हाथ जोड़ते हुए कहा कि मुझे माफ करो, अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो।

ये भी पढ़े

नेहा कुमारी बनी नेहा अंसारी, लिव-इन के बाद मंदिर में हिंदू रीति से की शादी

महिला का यह प्रस्ताव और पति का जवाब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा मामला पहली बार देखा है। आमतौर पर पंचायतें पति-पत्नी के बीच सुलह या अलगाव का रास्ता निकालती हैं, लेकिन इस तरह का ’15-15 दिन का फार्मूला’ आज तक किसी ने नहीं सुना। लोग यह भी कह रहे हैं कि विवाहिता के इस कदम ने न केवल सामाजिक परंपराओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी चुनौती दी है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More