‘शोले’ का ‘बीरु’ बन गया युवक, काफी मान-मन्नौव्वल के बाद उतरा नीचे

  • काफी मान-मनोव्वल के बाद उतरा नीचे
  • बाजारखाला की पानी टंकी पर घंटो चली नौटंकी,
  • काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को उतारा नीचे
  • तब जाकर पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस
  • चौकीदार को मिली हिदायत, सीढ़ी खुली मिली तो खैर नहीं

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाजारखाला क्षेत्र स्थित टंकी पर रविवार को टंकी पर करीब घंटे भर तक नौटंकी हुई। फिल्म शोले के वीरू की तर्ज पर टंकी पर चढ़े उड़ीसा राज्य निवासी ने ऊपर चढ़कर कूदकर जान देने के लिए कोशिश की। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख वह और नौटंकी करने लगा। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक टंकी पर चढ़े युवक मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।

उड़ीसा राज्य के अनाथ आश्रम निवासी 18 वर्षीय अभिराम हाल पता अज्ञात रविवार सुबह करीब आठ बजे बाजारखाला क्षेत्र के गुलजार नगर रेलवे कॉलोनी स्थित टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर युवक के चढ़े होने की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके कर्मचारी मौके पर पहुंचे। भीड़ देख अभिराम जमकर कूद फांद शुरू कर दिया। उसकी उछल-कूद देख पुलिस सकते में आ गई कि कहीं उल्टा बयाना न हो जाए, लिहाजा पुलिस वाले सीढ़ी के जरिए टंकी पर पहुंचे और उसे किसी तरह समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। टंकी पर चढ़ा युवक लखनऊ में कहां पर रहता है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More