फर्जी ‘सांसदी इंटर्नशिप’ के नाम पर साइबर ठगों का खेल, युवाओं को बना रहे निशाना

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवाओं को ‘पार्लियामेंट्री इंटर्नशिप प्रोग्राम’ का झांसा देकर धोखाधड़ी की कोशिश की। मामले की शिकायत पर देहरादून कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सांसद डॉ. नरेश बंसल के निजी सचिव डॉ. कमल किशोर की ओर से दी गई तहरीर के बाद की गई।

ये भी पढ़े

‘बांट लेंगे हम आधा-आधा’…15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी संग!

डॉ. कमल किशोर के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ‘साहिल बब्बर’ नाम से LinkedIn पर सांसद डॉ. नरेश बंसल के कार्यालय के नाम से फर्जी पेज चलाकर लोगों से संपर्क कर रहा है। इस पेज पर दो महीने की ‘Parliamentary Internship Program’ की पेशकश की जा रही थी। इतना ही नहीं, आरोपी युवाओं को 15 अगस्त की लालकिला परेड और 26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड के स्पेशल पास दिलाने का लालच भी दे रहा था।

ये भी पढ़े

नेहा कुमारी बनी नेहा अंसारी, लिव-इन के बाद मंदिर में हिंदू रीति से की शादी

डॉ. कमल किशोर ने स्पष्ट किया कि सांसद डॉ. नरेश बंसल के कार्यालय की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक पेज या इंटर्नशिप प्रोग्राम नहीं चलाया जा रहा है। न ही किसी प्रकार के विशेष पास वितरण से संबंधित कोई घोषणा की गई है। देहरादून पुलिस ने साइबर सेल को जांच सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का काम प्रतीत होता है, जो युवाओं को प्रतिष्ठित इवेंट्स और इंटर्नशिप ऑफर्स के नाम पर भ्रमित कर रहा है।

ये भी पढ़े

गजबः अपनी पत्नी का ही करा दिया दूसरा निकाह, बच्चे भी सौंपे

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More