उत्तराखंड में डॉक्टरों के 287 पदों पर चयन की तैयारी पूरी

Untitled 7 copy

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड को डॉक्टरों के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ के खाली पदों को शीघ्र भरने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। यह सीमा उस वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर मानी जाएगी, जिस वर्ष पदों का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

डॉ. रावत ने बताया कि दो माह पूर्व ही सिलेक्शन बोर्ड के माध्यम से प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में नियुक्त किया गया, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं।

ये भी पढ़े

बदनीयत भाई को मां ने दी खतरनाक सजा, काट दिया प्राइवेट पार्ट

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न केवल डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है, बल्कि हर जनपद के अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण इलाज, आधुनिक उपकरण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More