खाकी की मौजूदगी में जमकर चले लात-घूसे, चारों ओर मची रही चीख-पुकार

Untitled 5 copy
  • हत्यारे, लुटेरे ही नहीं मारपीट करने वाले भी बने पुलिस के लिए चुनौती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बेख़ौफ़ अपराधी या फिर हमलावर वारदात पर वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। हत्या व महिलाओं से चेन छीनने की घटनाएं सिर्फ नहीं मारपीट की वारदात भी आम हो गई है। कमिश्नरेट में में खाकी के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने पिछले कुछ दिनों में जमकर तांडव मचाया और पुलिस उनके सामने नतमस्तक बनी रही। हाल ही में मड़ियांव क्षेत्र के आईआईएम रोड पर स्थित कुटीर अपार्टमेंट में बेखौफ हमलावरों ने भाई-बहन की जमकर पिटाई की थी। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने कुछ ही देर बाद ही माहौल को बदलकर रख दिया। वजह क्या थी लेकिन बेखौफ हमलावरों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में आतंक मचाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन खाकी उनके आतंक के आगे घुटने टेकती नजर आई दिखी। पुलिस के सामने ही हमलावरों की उग्रता बढ़ती गई और खाकी वर्दी वाले बेबस होकर खड़े रहे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान कईयों के सिर फटे और हाथ-पैर में भी चोटें आई। अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात मानो कुछ देर के लिए जंग का मैदान बना रहा। किस बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई यह तो नहीं पता, लेकिन देखते ही देखते एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर कहर बनकर टूट पड़े। जमकर लात-घूंसों की बौछार होती और चीख-पुकार भी मची रही। खास बात यह है यह तांडव खाकी वर्दी वालों के सामने होता रहा और पुलिस नतमस्तक दिखाई देती नजर आ रही थी। वैसे तो पुलिस किसी कमजोर पर झपट पड़ती है, लेकिन इस घटना ने पुलिस चौकसी की पोल खोल कर रख दी।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

हमलावर घूम-घूमकर एक युवक पर लात-घूंसा बरसाते रहे, लेकिन पुलिस पुलिसकर्मी मौन खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखें तो साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस डंडा घुमाते नजर आ रही थी लेकिन बेखौफ हमलावरों का उत्पाद बढ़ता चला गया। सवाल है कि आखिर पुलिस कमजोरों के लिए हमेशा भारी रहती, लेकिन कड़वा सच यह है ताकतवर हमलावरों के आगे क्यों घुटने टेक देती है?

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More