गोजये के तत्वावधान में सोल्लास संपन्न हुई देव दीपावली

Untitled 16 copy
  • 5001 दीपों से आलोकित हुई राप्ती,
  • आरती के साथ देव दीपावली मनाई गई,

गोरखपुर। 5001 दीपों से आलोकित और आतिशबाजियों के बीच आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में राप्ती तट पर देव दीपावली का आयोजन हुआ और माता राप्ती की आरती और पूजन सोल्लास मनाया गया। यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया की विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजन के क्रम में आज देवउठनी एकादशी के दिन संगठन के सदस्यों ने गोरखपुर के समस्त पत्रकारों के साथ और समाजसेवी बंधुओं के साथ मिलकर राप्ति के तट पर साफ सफाई की और 5001 दीपों से राप्ती के घाट को सजाते हुए विधिवत पूजन के साथ आरती की गई।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

सिंह ने बताया की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या आने पर देवताओं ने भी खुशियां मनाई थी और अयोध्या वासियों के साथ दीपावली मनाई और जब वह अपने लोक पहुंचे तो उन्होंने देवलोक में भी दीपावली मना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के राम के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की थी।  सिंह ने बताया कि नदिया जीवन का श्रोत होती हैं। नदिया भेदभाव नहीं जानती हैं, नदी के दृष्टि में कोई अपना और कोई पराया नहीं होता है। वह सभी को पुत्रवत पालती है इसलिए आज के दिन माता राप्ती की आरती कर माता के जीवन दाइनी स्वरूप के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की जाती है। इस अवसर पर शव दाह कर्ममें लगे परिवारों के बच्चों के साथ मिलकर आतिशबाजी के साथ दीपावली का आयोजन किया गया. अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़े

बदनीयत भाई को मां ने दी खतरनाक सजा, काट दिया प्राइवेट पार्ट

इस अवसर पर वहाब खान, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, मृत्युंजय शंकर सिंहा, अखिलेश चंद,जगदीश लाल, श्रीवास्तव, अनिल शर्मा,अजीत यादव,, राम शंकर यादव, शीलवर्धन प्रताप सिंह, अरकान आलम, नीरज सिंह, मौली शेखर सिंह, जयप्रकाश प्रजापति, सूरज शर्मा, ओंकार सिंह, युसूफ वहाब, चंद्र कुमार, अमन मिश्रा, रितेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, राजेश मणि, पंकज श्रीवास्तव, भूपेंद्र द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रिंस पांडे, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, नैमिष तिपाठी, राज श्रीवास्तव, ओमकार धर द्विवेदी, प्रमोद टेकरीवाल, पंकज झा, राजेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, अरविंद चौरसिया, सुनील शर्मा, राजीव सिंहा वैद्य, प्रदीप त्रिपाठी,शशि भूषण ओझा, शैलेंद्र सिंह, राकेश रावत, श्वेता यादव, सोनी शुक्ला, दयाराम सोनकर, अजय पटवा, विष्णु, अदिति राय, नीलम वर्मा, दिव्येंदु, पल्लू, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और समाज सेवी उपस्थित थे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More