पारा के बाद अब निगोहां क्षेत्र में बोरे में बंद मिला महिला का शव

  • हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका
  • गौतम खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 15 अक्टूबर 2025 को पारा क्षेत्र के विक्रम नगर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बोरे में बंद एक युवक की नग्न अवस्था में हत्या कर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास नाले में बोरे में भरी एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

महिला का शव कई दिनों का पुराना लग रहा है। स्थानीय लोग हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आंशका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास स्थित नाले में शनिवार को बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

यहां गौतम खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर नाले में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों को उस समय हुई जब शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पुलिस की गश्त ना के बराबर है, नतीजतन अक्सर हत्यारे किसी न किसी की जान लेने के बाद शवों को यहां फेंककर भाग निकलते हैं। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More