मेक इन इंडिया की गूंज अब कतर तक: भारतीय MSMES गार्जियन एसेसमेंट का वैश्विक विस्तार

शाश्वत तिवारी

लखनऊ। मेक इन इंडिया पहल और वैश्विक गुणवत्ता सेवाओं में देश की बढ़ती भूमिका को नया आयाम देते हुए गार्जियन एसेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कतर की राजधानी दोहा में अपने प्रतिनिधि कार्यालय गार्जियन मिडिल ईस्ट एलएलसी की स्थापना की घोषणा की है। यह कदम कतर फाइनेंशियल सेंटर फ्रेमवर्क के तहत उठाया गया है। कंपनी के निदेशक प्रज्ञेश कुमार सिंह ने कहा कि कतर में विस्तार इस बात का प्रमाण है कि भारतीय MSMES भी वैश्विक स्तर की गुणवत्ता और विश्वसनीयता प्रदान कर सकते हैं। यह विस्तार न केवल भारत के MSMES सेक्टर की वैश्विक उपस्थिति को सशक्त बनाता है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारत अब केवल विनिर्माण क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और गवर्नेंस सेवाओं का भी वैश्विक प्रदाता बन रहा है। उन्होंने कहा कि गार्जियन एसेसमेंट, भारत की उन चुनिंदा MSMES कंपनियों में शामिल है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन और ऑडिट सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

उन्होंने आगे बताया कि भारत और कतर के बीच 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 18 अरब डॉलर से अधिक रहा। कतर नेशनल विजन 2030 के तहत तेजी से बढ़ते उद्योगों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमाणन सेवाओं की मांग बढ़ रही है। ऐसे में गार्जियन मिडिल ईस्ट एलएलसी भारत की विशेषज्ञता और खाड़ी देशों की जरूरतों के बीच सेतु का कार्य करेगी। कंपनी के अनुसार आने वाले वर्षों में भारत और मध्यपूर्व के बीच औद्योगिक सहयोग, रोजगार और ज्ञान हस्तांतरण को यह पहल मजबूत करेगी। कंपनी के निदेशक ने बताया कि गार्जियन एसेसमेंट के इस विस्तार से आने वाले तीन वर्षों में भारत और मध्यपूर्व में 200 से 300 प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होने की संभावना है। साथ ही 500 से अधिक प्रमाणित ऑडिटरों को जोड़ा जाएगा। कंपनी की मध्यपूर्व शाखा से पांच वर्षों में 100–150 करोड़ रुपये का राजस्व अनुमानित है, जो भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में योगदान देगा।

ये भी पढ़े

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

कौशल विकास और उद्योग मानकों में सुधार

कंपनी के अनुसार, स्किल इंडिया मिशन के तहत  कंपनी भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ऑडिटर और लीड ऑडिटर प्रशिक्षण देने की योजना बना रही है। इसमें आईएसओ 9001, आईएसओ 14001, आईएसओ  45001, आईएसओ 27001 जैसी मानकों पर प्रशिक्षण शामिल होगा, जिससे युवाओं को वैश्विक स्तर करियर के अवसर मिलेंगे।

Business

PPF स्कीम में हर साल ₹50,000 जमा करने पर 15 साल बाद कितनी होगी राशि?

केंद्र सरकार की पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम देश के आम नागरिकों के लिए लंबी अवधि की बचत और वित्तीय सुरक्षा का साधन है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम पर 7.1% वार्षिक ब्याज मिलता है और यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सुरक्षित और नियमित निवेश करना चाहते हैं। PPF  खाते […]

Read More
Business

बाजार में बिकवाली का दबाव, सभी सेक्टर लाल निशान में, निवेशक सतर्क

सोमवार की सुबह शेयर बाजार निवेशकों के लिए भारी झटका लेकर आई। जैसे ही बाजार खुला, तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। वैश्विक हालात और बढ़ते तनाव का असर साफ तौर पर घरेलू बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,  BSE सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,565 के स्तर पर पहुंच […]

Read More
Business

IndiGo की उड़ानों में 10% कटौती, गर्मियों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल IndiGo के फ्लाइट ऑपरेशन्स में इस साल गर्मियों के दौरान करीब 10 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह फैसला नागर विमानन नियामक DGCA द्वारा जारी किए गए नए डोमेस्टिक समर फ्लाइट शेड्यूल के तहत लिया गया है। इस कदम के पीछे मुख्य वजह पिछले साल दिसंबर […]

Read More