श्रीलंका में भारतीय अनुदान सहायता से महात्मा गांधी आदर्श गांव का उद्घाटन

Untitled 1 copy 62

शाश्वत तिवारी

कोलंबो। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के आवास, निर्माण एवं जलापूर्ति मंत्री डॉ. सुशील रणसिंघे ने अम्पारा में संयुक्त रूप से महात्मा गांधी आदर्श ग्राम का उद्घाटन किया। भारत की आर्थिक सहायता से निर्मित 24 घरों वाले इस ग्राम को 24 लाभार्थी परिवारों को सौंप दिया गया। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने 30 अक्टूबर को एक बयान में कहा आदर्श ग्राम आवास परियोजना भारत सरकार के अनुदान सहायता से श्रीलंका के आवास, निर्माण एवं जल आपूर्ति मंत्रालय के साथ मिलकर द्वीप के सभी 25 जिलों में क्रियान्वित की जा रही है। इस परियोजना के लिए अक्टूबर 2017 में भारत सरकार और श्रीलंका सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस परियोजना में श्रीलंका के 600 निम्न-आय वाले परिवारों के लिए आवास सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें जिला आवास समितियों द्वारा चुने गए परिवारों के लिए प्रत्येक जिले में 24 घरों वाला एक आदर्श गांव शामिल है।

उच्चायोग ने कहा इस परियोजना के अंतर्गत पहले ही 16 जिलों में आदर्श गांवों का उद्घाटन और हस्तांतरण किया जा चुका है, जिनमें बट्टिकलोवा, वावुनिया, जाफना, कैंडी, गम्पाहा, अनुराधापुरा, बादुल्ला, मटाले, पुट्टलम, कोलंबो, त्रिंकोमाली, मोनारागला, किलिनोच्ची, मन्नार, मुल्लैथिवु और रत्नापुरा शामिल हैं। परियोजना की प्रगति लगभग 98% है और शेष आदर्श गांवों का भी जल्द ही उद्घाटन और लाभार्थियों को हस्तांतरण किए जाने की उम्मीद है।

शादी का झांसा देकर युवती से महीनों किया दुष्कर्म

इसके साथ ही भारतीय राजयनिक झा ने अम्पारा जिले के कलमुनाई में छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आठ स्कूलों को अध्ययन मेज़ें और कुर्सियां भी भेंट कीं। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का अनुसरण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की मदद करता रहता है।

पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

दो दिन पहले ही भारतीय उच्चायुक्त ने अम्पारा जिले के पोट्टुविल संभाग के कोमारी गांव में एक आरओ जल संयंत्र और एक बस शेल्टर का उद्घाटन किया था। भारत सरकार द्वारा दान किए गए इस संयंत्र से गांव और उसके आसपास के लगभग 1000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बस शेल्टर, जो भारत की जनता की ओर से एक उपहार है, सभी क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक लाभान्वित करेगा।

Beijing
International

J-20 की स्टील्थ तकनीक पर सवाल, कोटिंग से बढ़ेगा खतरा

Beijing: चीन अपने अत्याधुनिक J-20 स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर भले ही बड़ी सैन्य ताकत का दावा करता हो, लेकिन इस विमान की तकनीकी चुनौतियों से जुड़ी एक नई रिसर्च ने चर्चा छेड़ दी है। चीनी शोधकर्ताओं के अध्ययन के मुताबिक, J-20 विमान की रडार एब्जॉर्बिंग कोटिंग का महज 10 प्रतिशत हिस्सा भी खराब या […]

Read More
Education International

बिहार में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग, 24 हजार की स्कॉलरशिप

Bihar Free Coaching Scheme : IIT में दाखिला लेने या डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग फीस चुकाने या बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी नहीं होगी। बिहार सरकार की पहल के तहत […]

Read More
homeslider International

अफगानिस्तान के स्कूल के पास भीषण धमाका, छह छात्रों की मौत, 97 घायल

School explosion: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार सुबह एक भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल […]

Read More