शर्मनाक: लकदक सफेद कुर्ते में दबंगों ने बरपाया कहर और कार्यवाही से थरथर कांप रही लखनऊ पुलिस

  • यह खौफ सिर्फ भाई-बहन का नहीं,
  • इससे पहले भी दबंगों का हाथ कईयों पर बरस चुका है

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अभी कुछ दिनों से महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम पहल शुरू की, जिसका नाम मिशन शक्ति -5- । इस अभियान के तहत राजधानी की कमिश्नरेट पुलिस मुस्तैद हुई जगह-जगह जागरूकता अभियान छेड़ा। इसी अभियान के बीच मड़ियांव क्षेत्र स्थित एल्डिको सिटी कुटीर अपार्टमेंट में बीते 23 अक्टूबर 2025 को कमरे के भीतर धावा बोलकर शिवम चौरसिया और उसकी बहन शालू चौरसिया के साथ हुई वारदात होना कोई मामूली नहीं। करीब दर्जन भर हमलावर एकत्र होकर शालू और उसके भाई शिवम पर कहर बनकर टूट पड़े और जितना हो सका भाई-बहन पर लात-घूंसों एवं थप्पड़ों की बौछार कर डाली और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। यह वाक्या मानो हिला देने वाला है। यह बहुत बड़ी नाकामयाबी मड़ियांव पुलिस की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि बेख़ौफ़ हमलावर किस तरह भाई-बहन के ऊपर जुल्म कर रहे हैं।

इतना होने के बावजूद भी मड़ियांव पुलिस मुकदमा करने के लिए पीड़ित भाई-बहन को थाने का चक्कर लगवा रही है।
आखिर यह कैसी पुलिस है, कैसे अफसर हैं, जो कुछ गुंडों को खुलेआम भाई-बहन को पीटा और पुलिस उन पर कार्रवाई करने के बजाए उनकी खातिरदारी करने में जुटती नजर आ रही है। इससे यही लग रहा है कि हमलावरों की कहीं न कहीं ऊंची पहुंच है, जिनपर पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है। राजधानी में मड़ियांव के एल्डिको सिटी स्थित कुटीर अपार्टमेंट में शिवम चौरसिया अपनी बहन शालू के साथ किराए रहते हैं। शिवम का आरोप है कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पिछले दो महीने से किसी न किसी बात पर अभद्रता कर रहे थे। विरोध करने पर बीते 23 अक्टूबर 2025 को पार्किंग विवाद के बहाने दर्जन भर दबंग कमरे का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही हमलावर भाई-बहन पर कहर बनकर टूट पड़े और उनकी बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया।

23 अक्टूबर को जो हुआ, वह इस शहर की तहजीब नहीं है। मड़ियांव के कुटीर अपार्टमेंट में रहने वाले भाई-बहन के ऊपर हुए हमले की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो जैसे ही लोगों ने देखा थर-थर कांप उठे। उस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस कदर हमलावर अपना कहर बरपा रहें हैं। वहीं हमलावर भले ही अपनी सफाई में कुछ भी बोल रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि उनका कहर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। वहीं पीड़ित शालू का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाए टरकाने में जुटी हुई है। हालांकि इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर रमन सिंह और उसके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चीनी मिलों में रिटायर अफसरों को सौंप दिए वित्तीय अधिकार!

कई सेवानिवृत अधिकारियों को सौंप दी गई मिलों की कमान सहकारी चीनी मिल संघ और मिलों में रिटायर कर्मियों की बल्ले बल्ले नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें   नया लुक संवाददाता लखनऊ। शासन में बैठे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आला अफसरों ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

यात्रियों के बजाए अवैध तरीके से कर रही सामान की ढुलाई परिवहन मंत्री के निर्देशों की खुलेआम हो रही अवहेलना नया लुक संवाददाता लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों का अनुबंधित बसों के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि बस यात्रियों के बजाए अनधिकृत वस्तुओं की ढुलाई […]

Read More
Analysis homeslider International

नेपाल में चुनाव: अस्थिरता, आकांक्षाएँ और लोकतांत्रिक संक्रमण का गहन विश्लेषण

नेपाल दक्षिण एशिया का एक ऐसा राष्ट्र है, जिसने पिछले तीन दशकों में राजनीतिक परिवर्तन के अनेक उथल-पुथल भरे दौर देखे हैं। राजशाही से गणतंत्र तक की यात्रा, माओवादी जनयुद्ध से लेकर बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना तक का संघर्ष, और फिर संविधान निर्माण के बाद संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना, इन सबके बीच नेपाल की […]

Read More