भारत का यूएन मे ऐलान-हम अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करेंगे

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि हम अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (गगनयान) की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही एक अंतरिक्ष स्टेशन (भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। भारत ने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति में ‘बाह्य अंतरिक्ष’ पर आयोजित एक विषयगत बहस के दौरान अपना वक्तव्य देते हुए यह जानकारी दी। बहस के दौरान वरिष्ठ सलाहकार अनमोल शेर सिंह बेदी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा भारत एक प्रमुख अंतरिक्ष-यात्रा करने वाला देश है। हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकासात्मक और सुरक्षा संबंधी आयाम हैं। भारत ने 2023 में चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यान उतारा था। हम अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (गगनयान) की तैयारी कर रहे हैं और आगे एक अंतरिक्ष स्टेशन (भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) बनाने की योजना बना रहे हैं। भारत का मानना है कि बाह्य अंतरिक्ष हम सभी का है। हम एक पृथ्वी, एक परिवार हैं और हमारा एक भविष्य है।

बेदी ने कहा बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ को रोकने (पारोस) के तरीकों पर मतभेद रहा है तथा आज भी है और इस सवाल पर भी मतभेद है कि क्या किसी विशेष दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भारतीय विशेषज्ञों ने 2018-19 में और हाल ही में 2023-24 में आयोजित पारोस पर आगे के व्यावहारिक उपायों पर जीजीई में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें एक रिपोर्ट को सफलतापूर्वक अपनाया गया।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

भारत ने ‘जिम्मेदार व्यवहार पर अंतरिक्ष खतरों को कम करने’ पर OEWG के कार्य में भी रचनात्मक रूप से भाग लिया है।निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन के अनुसार, बेदी ने कहा कि बाह्य अंतरिक्ष में बल प्रयोग की संभावित सीमाओं पर भी व्यापक रूप से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत अंतर्राष्ट्रीय कानूनी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा, संरक्षा एवं स्थिरता को बढ़ाते हुए बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के वैश्विक प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More