सीएम धामी 30 अक्टूबर को मोतिहारी में करेंगे चुनाव प्रचार

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अपने शीर्ष नेताओं को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अब बिहार के रण में उतरने जा रहे हैं। सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े

सुनकर दिल जायेगा दहल: एक साथ 83 बच्चों की मां बनने जा रही है यह मंत्री…

कल्याणपुर और हरसिद्धि में होगी सीएम धामी की रैलियां

मुख्यमंत्री धामी की चुनावी रैलियां मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित की गई हैं। भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। पहली जनसभा माहात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद वे महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में दोपहर 1:55 बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी बिहार में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में सक्रिय रह चुके हैं। उन्होंने गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे थे। अब वे एक बार फिर बिहार में भाजपा के लिए प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी निर्णायक कार्यशैली और समान नागरिक संहिता जैसे ऐतिहासिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे हैं। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि धामी का युवा नेतृत्व और राष्ट्रवादी छवि बिहार चुनाव में पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेगी। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने देशभर के कई प्रभावशाली नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इनमें से प्रमुख प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सवाड़, चमोली पहुँचे, जहाँ क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहभागिताओं के बीच मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों और घोषणाओं को साझा किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

Read More
Crime News homeslider Uttarakhand

ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन का छापा, किया सील 

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के बाद जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर द्वारा ऋषिकेश, वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर के […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में पिछले दो महीने से […]

Read More