UPCL ने शीतकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कसी कमर

Electricity NayaLook

देहरादून। उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने आगामी शीतकालीन मौसम के साथ-साथ ‘ला नीना’ की संभावित परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु सभी फील्ड अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट और होटल में दी जान…लेडी डॉक्टर ये कहानी

प्रबंध निदेशक ने कहा है कि राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड, नमी, कोहरा, वर्षा एवं बर्फबारी जैसी प्रतिकूल स्थितियों की आशंका है, जिसका विद्युत वितरण प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पहले ही इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में प्रत्येक विद्युत वितरण खंड को निर्देश दिया कि वह विद्युत नेटवर्क की मॉनिटरिंग कर आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण कर लें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को मौसम के अनुरूप मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

सभी 33/11 के.वी. उपकेंद्रों, फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों का विशेष निरीक्षण कर निवारक रख-रखाव कार्य पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर, ट्राली, केबल, कंडक्टर, इन्सुलेटर आदि सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की जा सके। प्रबंध निदेशक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार फील्ड स्तर पर आपातकालीन मरम्मत दलों को सक्रिय रखते हुए आवश्यक उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। शीत ऋतु में बढ़ती विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए लोड प्रबंधन की नियमित मॉनिटरिंग तथा लाइन लॉस नियंत्रण हेतु भी निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े

रायवाला में बनेगी गौशाला, निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया आशियाना

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तैयारियों की स्थिति की साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। लोगों से अपील की गई है कि वर्षा, हिमपात या तूफान की स्थिति में खुले विद्युत तारों या टूटे पोल के समीप न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी विद्युत कार्यालय या 1912 पर तुरंत सूचना दें।

Spread the love

India Pakistan News
homeslider International

पाक बोले बेबात तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- औकात नहीं जो बात करें

विदेश मंत्रालय की दो टूक- ‘खुद का दामन दागदार, फिर क्यों भारत पर वार’ India Pakistan News : विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गई टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics

यूपी का सियासी तारण अबकी करेंगे ब्राह्मण

आदेश शुक्ला UP Politics 2027 : भारतीय जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां ब्राह्मणों का योगदान न हो। जीवन को यदि हम धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पुरुषार्थ में बांट दें तो पाते हैं कि चारों पुरुषार्थों में ब्राह्मणों ने असाधारण योगदान दिया है। मगर सियासत में तो आजादी के बाद […]

Spread the love
Read More
Uttarakhand

देवों का सम्मान, कुमाऊं की पहचान, ढोल-दमाऊ की ताल, देवभूमि के लोकपाल

घंटी, जागर और हुंकार, लोकदेवता हैं पहरेदार देहरादून से अशोक पांडेय की रिपोर्ट… भैरवनाथ : उत्तराखंड का कुमाऊं अंचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन परम्पराओं के लिए जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसे इस क्षेत्र में लोक देवताओं की मान्यता अत्यंत गहरी और जीवंत है। यहां के देवता केवल पूजा के […]

Spread the love
Read More