डेढ़ सौ की देशी कैल्शियम कार्बाइड गन ने छीनी कई आंखों की रोशनी

  • कई गंभीर रुप से घायल,कई की आंख का करना पड़ा आपरेशन

भोपाल। दीपावली पर डेढ़ सौ रुपए की एक देशी ‘ खिलौना ’ बंदूक ने सौ से ज्यादा लोगों की दीवाली काली कर दी। पटाखों से घायल होने वालों में ज्यादार बच्चे हैं और 8 से 14 साल के बीच के हैं। हालांकि करीब 30 से ज्यादा व्यस्क भी घायल हुए हैं पर सबसे ज्यादा नुकसान कैल्शियम कार्बाइड गन की चपेट में आये बच्चों को हुआ है। अस्पतालों के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक पटाखों से 125 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं हैं। इसमें अधिकांश मरीज 8 से 14 वर्ष के बीच के बच्चे हैं। पटाखों की चपेट में आकर कुछ व्यस्क भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़े

प्रेम में अंधी हुयी दो बच्चों की मां, प्रेमी संग पिया जहर

यह देसी गन गैस लाइटर, प्लास्टिक पाइप और आसानी से उपलब्ध कैल्शियम कार्बाइड से सरल तरीक़े से बनाई जाती है। पाइप में भरा कैल्शियम कार्बाइड जब पानी से मिलता है तो एसिटिलीन गैस उत्पन्न होती है। एक छोटी सी चिंगारी मिलते ही तेज विस्फोट होता है और पाइप टूटने पर निकलने वाले प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े, जैसे छर्रे, सीधे शरीर खासकर आंखों में घुसकर गंभीर चोटें करते हैं। अक्सर बच्चे जिज्ञासा में झांकते हैं और उसी क्षण धमाका हो जाता है, जिससे चेहरे, आंखों और कॉर्निया को गंभीर क्षति पहुँचती है।

ये भी पढ़े

मामी और भांजी की ‘आशिकी’ मामी ने पुलिस चौकी में ही नस काटी

भोपाल के अस्पतालों में आने वाले रोगियों की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैकड़ों में से 20-30 प्रतिशत मामलों में गंभीर डैमेज देखा गया है। कई लोगों को तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ी और कुछ मामलों में कॉर्निया ट्रांसप्लांट तक करना पड़ा। जिन्हें मामूली जली हुई चोटें थीं, उन्हें पट्टी कर घर भेज दिया गया है, लेकिन गंभीर मामलों के लिए अब ऑपरेशन और फॉलो-अप की तैयारी जारी है। इस मामले में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अदिति दुबे ने बताया, कि हमारे पास 7 साल से लेकर 35 साल तक के लोग आए हैं। इस दिवाली हमने कार्बाइड बम से एक विशेष प्रकार की इंजरी देखी। कई मामलों में केमिकल के उपयोग की वजह से आंखों में केमिकल बर्न हुआ है। 20-30 प्रतिशत लोग गंभीर रुप से घायल हुए है, जिनके लिए ऑपरेशन किया गया है।

ये भी पढ़े

मायावती के घर पर हजारो शिक्षकों का डेरा, मंत्री संदीप सिंह का आवास भी घेर चुके हैं अभ्यर्थी

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More