ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण लेकिन इसका अलग मजा: रोहित शर्मा

Untitled 15 copy 18

सिडनी। भारत ने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया। हालांकि सीरीज़ 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती, लेकिन सिडनी में भारत ने अपना दबदबा दिखाया। इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने नाबाद शतक (121) जड़कर टीम को आसान जीत दिलाई। मैच के बाद रोहित शर्मा, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ दोनों चुना गया, उन्होंने कहा कि  ऑस्ट्रेलिया में खेलना कभी आसान नहीं होता। यहां के गेंदबाज़ गुणवत्ता वाले हैं इसलिए स्थिति और हालात को समझना बहुत ज़रूरी है। मैं बस वही करने की कोशिश कर रहा था जो टीम के लिए बेहतर हो। लंबे समय बाद वापसी की थी लेकिन तैयारी अच्छी थी इसलिए आत्मविश्वास था।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

रोहित ने कहा कि हालांकि हम सीरीज़ नहीं जीत सके लेकिन कई सकारात्मक चीजें रहीं। यह अभी भी एक युवा टीम है और कई खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए हैं। जब मैं पहली बार आया था तो सीनियर्स ने बहुत मदद की थी अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम वही मार्गदर्शन इन खिलाड़ियों को दें। विदेशों में खेलना कभी आसान नहीं होता इसलिए अनुभव साझा करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा से पसंद है। रोहित ने कहा कि सिडनी एक शानदार मैदान है बेहतरीन पिच, शानदार दर्शक। जब आप यहां खेलते हैं तो खुद को चुनौती देना चाहते हैं। मैं बस खेल का आनंद लेता हूं और उम्मीद है कि आगे भी ऐसा करता रहूंगा।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

मैच की बात करें तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने रोहित (नाबाद 121) के नाबाद शतक और विराट कोहली (नाबाद 74) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत 38.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर नौ विकेट से जीत हासिल की। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

IPL 2026 Trade
Sports

LSG से अलग होते ही ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी,तीन शब्दों में कहा अलविदा

IPL 2026 Trade : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे बड़े और चर्चित ट्रेड्स में से एक में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से अलग होने के बाद पंत ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए महज तीन शब्दों में फ्रेंचाइजी को अलविदा […]

Spread the love
Read More
Ronaldo Portugal 5-0
Sports

पांच गोल, एकतरफा मुकाबला और रोनाल्डो का शो, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को धोया

हैट्रिक से चूके क्रिस्टियानो, फिर भी पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया नया लुक डेस्क/वार्ता Ronaldo Portugal 5-0 :  फुटबॉल की गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सभी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए मंगलवार को पहले हाफ में दो गोल दागे जिसकी बदौलत पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप के मैच में […]

Spread the love
Read More
Sports

ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा

Virat Kohli Ranking : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग में शानदार छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर […]

Spread the love
Read More