कानपुर में हैवानियत: मासूम हुई दरिंदगी का शिकार

Rape NayaLook
  • बाथरूम मे बेहोश पड़ी मिली बच्ची, अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर
  • घाटमपुर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में हैवानियत की एक और वारदात हुई। कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची को किसी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घरवालों को शनिवार सुबह उस समय जानकारी हुई जब मां बाथरूम के पास गई तो बेटी की दशा देख चीख पड़ी। मासूम बेसुध होकर बाथरूम के पास पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आनन-फानन में घरवालों की मदद से हैलट अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घिनौने कृत्य को किसने अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र निवासी एक परिवार रहता है। बताया जा रहा है रोज की तरह परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। मां अपनी पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सो रही थी कि इसी दौरान किसी दरिंदे ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खास बात यह है कि बच्ची के साथ दरिंदे ने दरिंदगी की, लेकिन घरवालों को जरा भी भनक तक नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब मां बाथरूम के पास गई तो उसके होश उड़ गए। देखा कि उनकी मासूम बच्ची बाथरूम के पास बेहोश पड़ी हुई है।

ये भी पढ़े

पत्नी बनी जल्लाद…पहले खौलता पानी फिर तेजाब से जलाया!

सूचना मिलते ही एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर घाटमपुर धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ACP घाटमपुर कृष्णकांत यादव के मुताबिक इस घिनौने कृत्य को किसने अंजाम दिया इसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि घरवाले किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। गौर करने की बात है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला आखिर कौन हैवान हो सकता है कि बेख़ौफ़ होकर मां की गोद से उठाकर ले गया और घरवालों को इसकी जरा भी भनक तक नहीं लग सकी। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच पड़ताल कर दरिंदे की खोज में जुट गए हैं।

ये भी पढ़े

रंगरेलिया मना रही थी पत्नी और पिट गया बेकसूर

Spread the love

Maharajganj
Crime News

रोहिन नदी में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

परिजनों का आठ घंटे तक हंगामा निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में रोहिन नदी से 17 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने करीब […]

Spread the love
Read More
Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More
कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर8.53.36 AM
Crime News homeslider Jharkhand Uttar Pradesh

साहिबगंज से धनबाद जेल ले जाते समय जामताड़ा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड का कुख्यात गैंग्सटर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रविवार को सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित कुसोई मोड़ के पास उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, जामताड़ा […]

Spread the love
Read More