रंगरेलिया मना रही थी पत्नी और पिट गया बेकसूर

Untitled 1 copy 55

लखनऊ। यूपी के झांसी में अवैध सबंध के शक को लेकर बेहद हैरान कर देने वाली एक कहानी सामने आई है। पत्नी के रंगरेलियां मनाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पति ने वहां मौजूद एक युवक को बगैर सोचे-समझे लोहे की रॉड से पीटना शुरु कर दिया जबकि पत्नी के साथ होटल में मौजूद प्रेमी पति पहले ही फरार हो गया। बेकसूर युवक अस्पताल में भर्ती है। शादी-शुदा युवति की यह प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुयी है। हुआ यूं कि झांसी के मऊरानीपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को पता चला कि उसकी पत्नी किसी के साथ होटल में रंगरेलियां मना रही है।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

यह सुनते ही उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह गुस्से में दोस्तों के साथ होटल की ओर दौड़ पड़ा। होटल पहुंचते ही उसने वहां एक युवक को देखा, जो उसका पड़ोसी था। उसे लगा कि यही उसकी पत्नी का प्रेमी है। गुस्साए पति और भीड़ ने उसी को पकड़ लिया और लोहे की रॉड निकालकर उसे मारना शुरु कर दिया। मार खा-खाकर युवक बुरी तरह घायल हो गया। इसी बीच मौका पाकर उसकी पत्नी और उसका प्रेमी होटल से निकल गए थे। पति को बाद में पता चला कि जिस पर गुस्सा उतारा गया, वह बेकसूर था।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये था कि वो युवक निर्दोष था। वह होटल में मदद के लिए पहुंचा था। उसी दौरान एक महिला ने उससे बाहर निकलने में मदद मांगी थी। इसी दौरान गुस्से में तमतमाया पति पहुंच गया, और गलतफहमी में सोनू नाम के युवक को ही पत्नी का प्रेमी समझ बैठा।इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। पति सोनू को पकड़कर अपनी दुकान पर लाया और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी भयानक थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसके पिता और भाई पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी अटैक किया।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग युवक की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। घटना की सूचना मिलते ही मऊ रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया।सीओ मऊरानीपुर मनोज कुमार का कहना था कि जयंती पैलेस के पास प्रमोद को राजेश, मुकेश और अन्य लोगों ने किसी गलतफहमी के चलते पीटा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है। वृषभ : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More