भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 236 पर समेटा

Untitled 7 copy 26

सिडनी। हर्षित राणा चार विकेट और वॉशिंगटन सुंदर दो विकेट की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरे ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल शर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 10वें ओवर में मोहमम्द सिराज ने ट्रैविस हेड 25 गेंदों में (29) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मैथ्यू शॉर्ट ने मिचल मार्श के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान अक्षर पटेल ने 16वें ओवर में मिचेल मार्श (41) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मैट रेनशॉ ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मैथ्यू शॉर्ट (30) को 23वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। एलेक्स कैरी (24), मिचेल ओवेन (एक) को हर्षित राणा ने आउट किया। मैट रेनशॉ ने 58 गेंदों का सामना किया और अपनी 56 रनों की पारी में दो चौके लगाये। उन्हें भी 37वें ओवर में हर्षित राणा ने आउट किया। मिचेल स्टार्क (दो) को कुलदीप यादव तथा नेथन एलिस (16) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

हर्षित राणा ने 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर कूपर कॉनली (23) और इसी ओवर की चौथी गेंद पर जॉश हेजलवुड (शून्य) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया की पारी का 236 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत की ओर से हर्षित राणा ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट लिये। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 9वीं बार बना एशिया कप चैंपियन

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा टीम ने इतिहास रच दिया है। शनिवार (14 नवंबर) को अल अमेरात में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, […]

Read More
Sports

सबसे कम उम्र में T20 कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, 15 साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी संभालकर इतिहास रच दिया। इसके साथ […]

Read More
Sports

न्यूजीलैंड के सामने 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, 16 साल बाद दोहराया शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बे ओवल में खेले गए मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 89 […]

Read More