हथेली पर खजाना

राजेन्द्र गुप्ता

आपके हाथ की हथेली में भी कई तरह के निशान बने होगें, जिनका कोई अर्थ आपको शायद न पता हो या आपने कभी इन निशानों पर गौर ही न किया हो। ध्यान से देखिए, अपनी हथेली को, क्या इसमें चौकोर या आयताकार बॉक्स बने हुए हैं?

सुख की संख्या को कई गुना बढ़ा देते हैं ये चिह्न

अगर आपके हाथ की किसी भी रेखा पर ये चौकोर निशान बने हैं तो उस रेखा के शुभ प्रभावों में वृद्धि कर देते हैं। वह रेखा आपके जीवन में जितने सुख प्रदान करती ये निशान उन सुखों की संख्या को कई गुना बढ़ा देते हैं।

ये भी पढ़े

रोमांटिक दिन रहेगा,लव लाइफ एन्जॉय करेंगे

कम हो जाता है अशुभ परिणामों का असर

अगर आपकी हथेली की कोई रेखा अशुभ स्थिति में है और उस पर यह चौकोर चिह्न बने हैं तो इस स्थिति में उस रेखा से मिलनेवाले अशुभ परिणामों की संख्या घट जाती है। अशुभ रेखा का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

टूटी हुई रेखा पर चतुर्भुज का प्रभाव

हथेली में कोई रेखा टूटी या कटी हुई या अस्पष्ट होती है तो कई स्थितियों में इसके विपरीत प्रभाव जातक के जीवन में देखने को मिलते हैं। यदि ऐसी रेखा पर चौकोर निशान या चतुर्भुज बन जाता है तो यह सभी बुरे प्रभावों के असर को कम कर देता है।

जीवन की सुगमता का कारण है यह

टूटी हुई जीवन रेखा पर यदि चौकोर निशान बन जाए तो जातक के जीवन में आनेवाले शारीरिक कष्ट कम हो जाते हैं। जीवन पहले के मुकाबले सुगम हो जाता है।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

मानसिक शांति दिलाता है चतुर्भुज

जातक की हथेली में बनी अत्यधिक लंबी मस्तिष्क रेखा मानसिक असंतोष का कारण बनती है। ऐसी मस्तिष्क रेखा पर यदि चतुर्भज बन जाता है तो मासिक परेशानी और विकारों से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है।

किस्मत चमका देता है चतुर्भुज

जहां तक भाग्य रेखा की बात है तो यह रेखा सभी के हाथ में स्पष्ट रूप से नजर नहीं आती है। अगर आपकी हथेली में भी भाग्य रेखा टूटी हुई और अस्पष्ट है, साथ ही उस पर चतुर्भज के निशान बन रहे हैं तो ये निशान आपकी किस्मत को चमकाने में मददगार होते हैं। संघर्ष जरूर करना पड़ता है पर किस्मत आप पर मेहरबान होती है।

हृदय रेखा पर चतुर्भुज का असर

अगर आपके हाथ की हृदय रेखा पर चौकोर या आयताकर निशान बना है तो यह आपकी बढ़ी हुई मानसिक शक्ति को दर्शाता है। वहीं, अशुभ स्थिति में बनी हृदय रेखा के कारण दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा रहता है, अगर ऐसी रेखा पर चतुर्भुज बन जाए तो जातक का घातक रोगों से बचाव होता है।

हथेली पर बने पर्वत और उन पर चतुर्भुज का प्रभाव

अब बात करते हैं हथेली पर स्थित पर्वतों पर बने चतुर्भुज की। हथेली के किसी भी पर्वत पर बना चतुर्भुज अच्छा परिणाम देता है, सिर्फ शुक्र पर्वत को छोड़कर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र पर्वत पर बने चतुर्भुज शुक्र से मिलने वाले लाभ को कम कर देते हैं।

ये भी पढ़े

गाय का कटा सिर मिला, देखते ही हिन्दुवादी संगठनों ने किया बड़ा बवाल

homeslider Jharkhand

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुसुंभा में बलि स्थल का किया दौरा

आयोग का जिला प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तीन सदस्यीय टीम ने दो अप्रैल 2026 को जांच की। एनसीडब्ल्यू की टीम (ममता कुमारी, मनमोहन […]

Read More
homeslider National West Bengal

क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या BJP बनाएगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। ऐसे में हर राजनीतिक विश्लेषण, हर सर्वे और हर अनुमान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। बंगाल की सियासत का हालिया आकलन भी इसी क्रम में एक बड़ा संकेत देता है, और यह संकेत ममता बनर्जी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।पश्चिम […]

Read More
Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More