रोमांटिक दिन रहेगा,लव लाइफ एन्जॉय करेंगे

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष: आज परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जो लोग विवाहित हैं वो अपने जीवनसाथी के साथ हुए सभी गिले-शिकवों को भुलाकर आज रोमांटिक समय जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

वृषभ: आपके स्वभाव में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं बीते समय से जो बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं उनका हल भी आपको मिल सकता है। आज इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को उनके पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन: आज के दिन इस राशि के लोग अपने साथी के लिए कोई कीमती गिफ्ट खरीद सकते हैं। इससे आपका बजट खराब भले ही हो लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में हैं इसलिए आध्यात्मिक पुस्तकें आप पढ़ सकते हैं या किसी आध्यात्मिक गुरु की वीडियो सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

कर्क : इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खासा अच्छा रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको जीवनसाथी द्वारा आपकी पसंद का सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इस राशि वाले कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा है।

सिंह: इस राशि वाले जातक आज अपने लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साथ ही कुछ लोग अपने साथी से करियर में चल रही परेशानियों को भी साझा करेंगे, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपको कोई अच्छी सलाह अपने पार्टनर से मिल सकती है। वहीं जिन लोगों को आज के दिन काम के संबंध में घर से बाहर जाना पड़ रहा है उनको लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या: इस राशि के लोग आज धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, अपने आसपास के लोगों को आप ज्ञान देते नजर आ सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को ना चाहते हुए भी आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नवम भाव में चंद्रमा के स्थित होने से कन्या राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

तुला: इस राशि के विवाहित जातक आज के दिन अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी राज की बात साझा कर सकते हैं जिसके बारे में आज तक कभी साथी से उन्होंने जिक्र तक नहीं किया था।

वृश्चिक: आज के दिन चंद्रमा आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए, इस राशि के विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिता सकते हैं। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उनको भी मुनाफा मिलने की संभावना है।

धनु: इस राशि वाले जातक रविवार और करवा चौथ के दिन का पूरा आनंद लेने के लिए परिवार के लोगों के साथ आसपास के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं। शाम के समय लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करके आज खुशी होगी, इससे जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे।

ये भी पढ़े

अब एक्ट्रेस के साथ अश्लील अंदाज में दिखे ये PM साहब! रंगरेलियाँ मनाती फ़ोटो हुई वायरल

मकर: इस राशि के विवाहित जातकों और प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, वहीं जो लोग अभी तक प्रेम के अहसास से अछूते हैं उन्हें कोई खास आज के दिन मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थी आज के दिन उन विषयों का अध्ययन करते नजर आ सकते हैं जिनमें वो कमजोर है, आपके दोस्त भी उन विषयों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कुंभ: आज के दिन चंद्रमा आपके सुख के भाव में विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग अपने लवमेट या जीवनसाथी से दूर रह रहे हैं वो घंटों आज के दिन फोन पर उनके साथ बात करते नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे थे वो आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात चीत कर सकते हैं। आज के दिन आपकी माता के स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन: इस राशि वाले जातक आज अपने जीवनसाथी को किसी रोमांचक जगह घुमाने ले जा सकते हैं या कोई उपहार देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। कारोबार और आजीविका के मामले में आज दिन आपके लिए बेहतर होगा। जो लोग छुट्टी पर हैं वह घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। किसी मित्र या पड़ोसी से मिलकर आप आनंदित होंगे। आपके लिए सलाह है कि उत्साह में बजट का ध्यान रखना न भूलें।

ये भी पढ़े

बुलंदशहर जेल में कमाकर देने वाले वार्डरों की नहीं बदलती ड्यूटी!

Spread the love

New Delhi
Business homeslider

मिलों में ₹47 किलो चीनी, फिर रिटेल में ₹64 क्यों? जानिए कीमतों में इतना बड़ा अंतर क्यों

New Delhi: चीनी की कीमतों को लेकर आम उपभोक्ताओं को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक तरफ चीनी मिलों में थोक भाव घटकर करीब ₹47 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, वहीं दूसरी ओर खुदरा बाजार में ग्राहकों को इसके लिए लगभग ₹64 प्रति किलो तक चुकाना पड़ रहा है। थोक और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या मछली भोज विवाद में नया मोड़, CM योगी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अजय राय

Lucknow: अयोध्या में कथित मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब कानूनी मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लगाए गए कथित आरोपों को लेकर मानहानि की कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। […]

Spread the love
Read More
Birbhum
Crime News homeslider West Bengal

शिक्षक भर्ती विवाद के बीच ममता बनर्जी की रिश्तेदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Birbhum: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रिश्तेदार की 28 वर्षीय बेटी ब्रिस्टी मुखर्जी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More