गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

arrested 1

नया लुक ब्यूरो

रुड़की। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक कलयुगी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने इस शिक्षक को सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े

नर्सिंग स्टाफ ने अपने घर पर जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, शिक्षक पर आरोप है कि उसने सात वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। जब बच्ची ने परिजनों को इस बारे में बताया, तो वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पर शिक्षक ने परिजनों को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है। लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक या व्यक्ति इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More