ऋषिकेश में वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

Accident NayaLook

ऋषिकेश । बीती देर रात पावकी देवी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी युवक श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले थे, जो श्यामपुर गड़ी मयचक से ग्रामसभा नाई (पावकी देवी) एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में लुढ़क गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रातभर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद शवों और घायलों को बाहर निकाला।

SDRF के अनुसार, दुर्गम क्षेत्र और अंधेरे के बावजूद टीम ने पूरी रात राहत कार्य जारी रखा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित निकाला गया। बताया गया है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गंभीर रूप से घायलों की पहचान निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला आयु 21 वर्ष निवासी श्यामपुर ऋषिकेश, तनुज पुंडीर आयु 26 वर्ष निवासी श्यामपुर ऋषिकेश शामिल हैं। जबकि मृतकों की पहचान विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल आयु 31 वर्ष, राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा आयु 23 वर्ष और आशिष कलुड़ा पुत्र राजकुमार कलुड़ा आयु 26 वर्ष सभी निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

Spread the love

Haridwar
Crime News Uttarakhand

हरिद्वार ब्लड तस्करी केस में बड़ा खुलासा, बिना डॉक्टर रक्त निकालने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Blood trafficking in Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की आड़ में कथित तौर पर खून के अवैध कारोबार का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव-गांव में रक्तदान […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More