राजनयिक संबंधों विस्तार: भारत ने काबुल मिशन को दूतावास का दर्जा दिया

नई दिल्ली। भारत ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को तत्काल प्रभाव से दूतावास का दर्जा दे दिया है। अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा के बाद यह कदम भारत-अफगानिस्तान के राजनयिक संबंधों को और मजबूत एवं विस्तारित करेगा। विदेश मंत्रालय ने 21 अक्टूबर को एक बयान में कहा अफ़ग़ान विदेश मंत्री की हालिया भारत यात्रा के दौरान घोषित निर्णय के अनुरूप, सरकार तत्काल प्रभाव से काबुल स्थित भारतीय तकनीकी मिशन का दर्जा अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के समान बहाल कर रही है। यह निर्णय पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में अफ़ग़ान पक्ष के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के भारत के संकल्प को रेखांकित करता है। काबुल स्थित भारतीय दूतावास अफ़ग़ान समाज की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप, अफगानिस्तान के व्यापक विकास, मानवीय सहायता और क्षमता निर्माण पहलों में भारत के योगदान को और बढ़ाएगा।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को दूतावास के तौर पर प्रमोट करने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली की सुरक्षा चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए तालिबान की सराहना भी की थी। जयशंकर ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसे और मजबूत करने के लिए मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

बता दें कि अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो बलों की वापसी के बाद तालिबान द्वारा देश में सत्ता पर कब्जा करने के बाद भारत ने 2021 में अफगानिस्तान में अपना दूतावास बंद कर दिया था। तब से भारत ने देश में व्यापार, मानवीय और चिकित्सा प्रयासों की देखरेख के लिए एक सीमित मिशन बनाए रखा। दूतावास बंद होने के बाद भारत ने 2022 में काबुल में एक तकनीकी मिशन खोला था, जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से मानवीय सहायता पर ध्यान केंद्रित करना था। अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास का फिर से खुलना चार सालों के बाद काबुल में नई दिल्ली की पहली पूर्ण राजनयिक उपस्थिति है। यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब भारत और अफगानिस्तान व्यापार, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More