यूपी में पटाखा मंडी में आग,धमाकों से दहल गया इलाका

  • फतेहपुर की पटाखा मंडी में रविवार को हुयी यह घटना
  • अग्निकांड में 65 दुकानें जल कर खाक,कई वाहन भी भस्म

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश की फतेहपुर में पटाखा मंडी रविवार दोपहर जोरदार धमाकों से दहल गयी। पटाखा मंडी में हो रहे धमाके आधे घंटे तक इलाके को थर्राते रहे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी वक्त रहते नहीं पहुंची। देखते ही देखते पटाखा मंडी में लगी सभी 65 दुकानें जल कर खाक हो गयीं। आग इतनी जोरदार थी इस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस पूरे इलाके में घंटों तक काला गुबार छाया रहा। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह पटाखा मंडी महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय परिसर में लगी थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। यहां करीब पटाखों की 65 दुकानें लगी थीं। दोपहर में तमाम लोग पटाखे खरीद रहे थे। इस बीच एक दुकान में आग लग गई। मौके पर आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था और आतिशबाजी ने के कारण यहां खड़ी एक मोटर सायकिल भी इसकी चपेट में आ गयी और धूं-धूं कर जलने लगी। किसी भी दुकान में आग पर काबू पाने का कोई इंतजाम नहीं था जबकि लाइसेंस जारी करते समय आग बुझाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए होते हैं। ऐसे में देखते ही देखते एक के बाद एक करके कई दुकानें आग की चपेट में आ गई। मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। पूरा इलाका पटाखों के धमाकों से थर्रा गया। धुएं का काला गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था देर से पहुंची फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ी के खराब हो जाने के कारण आग पर काबू पाने में विलंब हो गया।

घटना में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और इससे पुलिस को लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय से फायर ब्रिगेड की दूरी केवल 500 मीटर ही है पर इसके बावजूद फायर ब्रिगेड को आने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मौके पर गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी। इस अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति झुलसा नहीं और किसी की मौत हुई है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More