जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वृद्धजनों में बांटी मिठाई, वस्त्र व उपहार

  • आनन्द नगर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाए दीपावली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा/महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दीपावली के अवसर पर आज आनन्द नगर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया और सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाई, वस्त्र तथा अन्य उपहार वितरित किए। जिलाधिकारी ने आश्रम में दीप प्रज्वलित कर दीपावली की शुरुआत की और वृद्धजनों से संवाद भी किया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि समाज के इन सदस्यों तक खुशियां पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्रम की सफाई व्यवस्था,भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी का आगमन यहां के वृद्धजनों के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।  कटियार ने बताया कि जिलाधिकारी के हाथों मिठाई और वस्त्र पाकर सभी वृद्धजन प्रसन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More