- पूजा अर्चना करी और हर्षिल की वादियों में घुमें
- भारी संख्या में उमड़ पड़े थे फैन्स,फोटो भी खिंचाई
अशोक पांडेय
देहरादून। टीम इंडिया के विकेटकीपर स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि पवित्र देवभूमि उत्तराखंड में ही जीवन का असली आनंद है…’ । वे आईपीएल की गुजरात टाईटंस टीम के राहुल तेवतिया ने पवित्र गंगोत्री धाम के दर्शन करने आए थे। यहां उन्होंने गंगा मां की विशेष पूजा अर्चना की और तीर्थ पुरोहितों से भी मिले। इससे पहले दोनों खिलाडियों ने गंगा घाट पर विशेष पूजा अर्चना करी और फिर गंगोत्री मंदिर में दर्शन किए। यहां की वादियों में करीब 1 घंटा बीताने के बाद बाद दोनों क्रिकेटर लौट गए। उनकी यात्रा के बाद उम्मीद की जा रही है कि गंगोत्री धाम में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या बढेगी।

ये भी पढ़े
अमित शाह बोले, बिहार में CM पर फैसला चुनावों बाद, कमजोर पड़े ‘बड़े भाई’!
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सेमवाल ने बताया भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, राहुल तेवतिया के साथ बृहस्पतिवार शाम को गंगोत्री धाम पहुंचे। दोनों क्रिकेटरो ने वहां विधि-विधान के साथ गंगा मां की पूजा अर्चना की और पुरोहितों से मुलाक़ात की। उनके आने की खबर फैलते ही गंगोत्री धाम में उनके प्रशंसको की भीड़ इकट्ठा हो गयी। वे सब दोनों क्रिकेटरों के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते थे।

ये भी पढ़े
दोनों ही खिलाड़ियों उनको निराश नहीं किया और खूब फोटो खिंचाए। वे दोनों ने करीब एक घंटा गंगोत्री धाम में बिताया। अपने फैन्स से बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा कि यहां वाकई में जीवन का आनंद है। यहां भगवान निवास करते हैं और आत्मिक शांति मिलती है, इसलिए सभी को कुछ दिन पहाड़ की शांत वादियों में आना चाहिए। इसके बाद दोनों क्रिकेटर्स ने कुछ समय के लिए हर्षिल में में भी रुके और फिर इसके वापस लौट गये।
ये भी पढ़े
अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित प्रदीप सेमवाल ने बताया भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत राहुल तेवतिया ने पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की और हर्षिल की वादियों में घूमें। दोनों ने वहां प्राकृतिक नजारे और पहाड़ों का आनंद लिया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा इस तरह के बड़े लोगों के आने से धाम और हर्षिल घाटी में एक बार फिर से रौनक बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि शीतकालीन में भी यहां यात्रा की जाएगी और इससे सैकड़ों लोगों को बारह महीने रोजगार मिलेगा। बता दें कि धारली आपदा के बाद गंगोत्री और हर्षिल का पर्यटन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उऩकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने नैनीताल के कैची धाम आश्रम में पूजा अर्चना की थी। इन दोनों की यात्रा के बाद कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने लगा है।
