कानपुर : मोटरसाइकिल की टक्कर से काफी दूर तलक घिसटता रहा किशोर, दर्दनाक मौत

Accident NayaLook
  • आधार कार्ड अपडेट कराने गया था हाईस्कूल का छात्र, रहनस मोड़ के पास हुआ हादसा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले महाराजपुर क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेट कराने गए हाईस्कूल के छात्र को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर छात्र साइकिल सहित करीब 20 मीटर तक घिसटता गया। हादसे का पता चलने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। एकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बाइक सवार का पता लगा रही है।

ये भी पढ़े

कानपुर: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

महाराजपुर क्षेत्र के रहनस गुलाबखेड़ा गांव निवासी रामसेवक खेती करते हैं। उनका 16 वर्षीय एकलौता बेटा अंशु हाईस्कूल का छात्र था। परिवार में रामसेवक की पत्नी बिटान और तीन बेटियां रुबी, रुचि और शुभी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम उनका बेटा आधारकार्ड अपडेट कराने की बात कहकर घर से साइकिल से निकला था। बताया जा रहा है कि रहनस मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार टक्कर जोरदार लगी, जिससे अंशु साइकिल समेत कीरब 20 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़े

चर्च बिहार में तेजस्वी की पत्नी को बनाना चाहता है अगला CM

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे को अस्पताल ले गए, जहां से उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। कांशीराम में भी डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर हैलट के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात अंशु की मौत हो गई। इंस्पेक्टर महाराजपुर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे से बाइक व उसके चालक के बारे में पता किया जा रहा है।

Spread the love

Mussoorie Software Engineer Death Case
Crime News

हनीमून ट्रिप बनी मौत की पहेली! मसूरी में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत

Mussoorie Software Engineer Death Case : उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल मसूरी में एक नवविवाहिता महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुग्राम की रहने वाली महिला अपने पति के साथ छुट्टियां बिताने मसूरी आई थीं, लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक घटना में बदल गई। पुलिस […]

Spread the love
Read More
Khalistani conspiracy
Crime News

खालिस्तानी नेटवर्क की गतिविधियां बढ़ीं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

Khalistani conspiracy :  देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क और कथित साजिश का खुलासा किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खालिस्तानी समर्थक तत्व एक बार फिर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि कुछ कट्टरपंथी संगठन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI […]

Spread the love
Read More
Karnataka Belagavi Murder Case
Crime News

कब्र से उठा राज: पूर्व फौजी की मौत के पीछे पत्नी और दोस्त की डरावनी साजिश

Karnataka Belagavi Murder Case : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक पूर्व सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसे सलाइन चढ़ाई जा रही थी, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उस सलाइन की बोतल में एक ऐसा रहस्य छिपा है, जो आगे चलकर एक बड़े मामले की वजह बन […]

Spread the love
Read More