निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, तलाश में जुटीं टीमें

Untitled 15 copy 11

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला के पास निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से घूमने आए तीन दोस्तों में से एक युवक अधूरे कांच के पुल पर चढ़ गया और अचानक फिसलकर गंगा नदी में गिर पड़ा। हादसे के बाद से युवक की तलाश में SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस हिस्से पर युवक गया था, वहां शीशे का काम अभी अधूरा था। निर्माण कार्य चलने के बावजूद पर्यटकों का बजरंग सेतु पर आवागमन थम नहीं रहा था। कई बार रोक-टोक और चेतावनियों के बावजूद पुल पर भीड़ जुट रही थी। इसी अव्यवस्था के बीच यह हादसा हो गया।

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

सेतु निर्माण में लगे मजदूरों का कहना है कि पर्यटकों की भीड़ के कारण कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है। कई बार पर्यटक न सिर्फ रोकने पर बहस करते हैं, बल्कि कुछ लोग वीआईपी बताकर अधिकारियों को शिकायत करने की धमकी भी देते हैं। दशहरे के दिन भी भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ डाले थे। निर्माण एजेंसी ने बताया कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर पुल पर आवाजाही नियंत्रित करनी चाहिए ताकि निर्माण कार्य बिना बाधा पूरा हो सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More