नाम ‘जोरावर’,उम्र चार साल और कमाई करीब पाँच लाख महीना…चौंकिए मत

Untitled 19 copy 1
  • गौवंश की नस्ल सुधारने के काम में लगा रखा है ‘जोरावर’

नया लुक संवाददाता

मेरठ। नाम है ‘जोरावर’ और उम्र महज चार साल की ही है पर इसकी कमाई सुनकर आप दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे। इसकी महीने की कमाई लगभग चार-पांच लाख रुपए है और साल भर में 55 से 60 लाख के बीच कमा लेता है। इतनी कमाई किसी मल्टीनेशनल कंपनी के बड़े ओहदे में काम करने वाले की हो सकती है पर लाखों रुपए कमाने वाला ‘जोरावर’ कोई नौकरी वगैरह नहीं करता ? दरअसल ‘जोरावर’ किसी आदमी नहीं बल्कि ‘जोरावर’ बेहद अच्छी नस्ल का गोवंश है।

ये भी पढ़े

अजय शुक्ला और बलकार सिंह समेत 31 IAS बिहार विधानसभा चुनाव कराएंगे

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में स्थित सुनरिया गांव से मेरठ कृषि मेले में आए पशुपालक नसीब ने बताया कि ‘जोरावर’ शंकर नस्ल के वर्ल्ड वाइड ‘सीमन’ से तैयार गाय का बछड़ा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में लगे तीन दिवसीय मेले में ‘जोरावर’ नामक ने पहला ईनाम जीता है। लगभग 6 फीट ऊंचे और 14 फीट लंबे ‘जोरावर’ की उम्र महज चार साल है, लेकिन इसका वजह 16 कुंतल है। वह सालाना 55-60 लाख रुपए तक कमाता है। हरियाणा के पशुपालक ‘जोरावर’ की ब्रीड से गायों की नस्ल सुधार रहे हैं। ‘जोरावर’ को पालने वाले किसान ने घर पर ‘सीमन’ बैंक बनाया है।

ये भी पढ़े

चांदी के दामों में ऐतिहासिक उछाल, एक लाख 90 हजार पहुंची दो लाख पार कर सकते हैं दाम

नसीब बताते हैं, कि ‘जोरावर’ की मां का भी रोजाना 67 लीटर दूध देने का रिकार्ड है। इस मेले में हुई प्रतियोगिता में ‘जोरावर’ को चैंपियन घोषित किया गया है। वह मेले में पहले भी आए हैं, लेकिन ‘जोरावर’ को पहली बार लेकर आए हैं। इसकी लंबाई, ऊंचाई, ताकत और मजबूत शरीर की वजह से ही इसका नाम ‘जोरावर’ रखा गया है। तमाम पशुपालक अपने पशुओं को बेचने के लिए मेले में लेकर आते हैं। कोई 1 करोड़ रुपए कीमत रखता है, तो कोई 10 करोड़ रखता है, लेकिन ‘जोरावर’ की कोई कीमत नहीं है। वह यहां बिक्री के लिए नहीं आया है। वह सिर्फ पशुओं की नस्ल सुधार के लिए काम करते हैं। वह कहते हैं, कि हमने घर में ही ‘सीमन’ बैंक बनाया है और ‘जोरावर’ उनके परिवार के एक हिस्से की तरह है।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

नसीब ने बताया कि एक बार में ‘जोरावर’ के वीर्य से 500 से 600 सीमन तैयार हो जाते हैं। वेटनरी चिकित्सा से जुड़े लोग खुद उनके पास आते हैं पर उनके लिए अलग कीमत रहती है, क्योंकि वह बड़ी संख्या में सीमन खरीदते हैं। इसी तरह फुटकर में जो लोग ‘सीमन’ लेने आते हैं, उनसे 100 रुपए प्रति ‘सीमन’ लिया जाता है। इस तरह महीने में कम से कम आठ बार ‘जोरावर’ का वीर्य लिया जाता है जिससे करीब 4 हजार 800 गोवंश को गर्भधारण कराया जा सकता है। ‘जोरावर’ से साल में लगभग 100 बार से अधिक वीर्य इकट्ठा किया जाता है। स्थिति ये है कि इसलिए किसानों और वेटनरी डॉक्टर्स को इसके सीमन का बेसब्री से इंतजार रहता है। ‘जोरावर’ की डाइट की बात करें तो हरा चारा, भूसा, खल, बिनौला, चना, सोयाबीन समेत कैल्शियम के लिए दूध भी पीता है और इम्युनिटी बरकरार रखने के लिए उसे गुड़ भी दिया जाता है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More