चिनहट: क्राउन मॉल के किला क्लब में मारपीट करने वाला गिरफ्तार

  • वारदात को अंजाम देने के बाद चल रहा था फरार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते कुछ दिनों पहले चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित क्राउन मॉल के पास मारपीट कर दहशत फैलाने वाले नामजद आरोपी सुमित यादव को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बीते दिनों कुछ लोगों ने चिनहट के अयोध्या रोड पर स्थित किला क्लब में मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विभूतिखंड क्षेत्र स्थित गुलाम हुसैन पुरवा निवासी सुमित यादव उर्फ शेरा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी कि उनकी टीम को बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली सुमित इसी इलाके में मौजूद है। मौके पर पहुंची ने सुमित यादव को धरदबोचा। पुलिस पड़ताल कर रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
Crime News

पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 […]

Read More