दिल दहलाने वाला मंजर, धू धू कर 20 लोग जिंदा जले, बढ़ सकती है संख्या

  • जैसलमेर से जोधपुर जा रहे बस में हुआ बड़ा हादसा, आग लगने से 20 की मौत, कई घायल
  • बिना फिटनेस के रोड कर काल की तरह दौड़ रही हैं बसें
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के जैसलमेर जिले से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा वार म्यूजियम के पास हुआ, जहां बस कुछ ही मिनटों में आग के गोले में तब्दील हो गई। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में 12 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

अचानक उठने लगा धुआं, मिनटों में भभक उठी बस

मिली जानकारी के अनुसार यह प्राइवेट बस जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही थी। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही बस वार म्यूजियम के पास पहुंची, इंजन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। चालक ने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई, कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्री जैसे-तैसे बाहर निकल पाए, लेकिन कई लोग बस के अंदर फंस गए। आग इतनी तेज थी कि कोई पास तक नहीं जा सका। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जैसलमेर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करवाया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जवाहिर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में 17 यात्री भर्ती कराए गए, जिनमें से 12 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 5 यात्रियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

अस्पताल में मचा कोहराम

जवाहिर हॉस्पिटल में जब घायल यात्रियों को लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने बताया कि कई यात्रियों के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल चुका था। जिला कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि झुलसे यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान की जा रही है। कई शव बुरी तरह झुलस चुके हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जैसलमेर में बस आग हादसे में हुए जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहने दी जाए। साथ ही हादसे की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता चल सके। जिला प्रशासन ने मृतक और घायलों के परिजनों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि कोई भी जानकारी ली जा सके। प्रशासन ने बताया कि राहत और पुनर्वास कार्य तेजी से जारी है। फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस के इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद आग लगी थी। हालांकि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग तो वजह नहीं रही। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि बस से जलने की दुर्गंध पहले से आ रही थी, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वार म्यूजियम के पास मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि “हमने अचानक बस से धुआं उठते देखा। लोग दरवाजों से कूद रहे थे, कुछ खिड़कियों से चिल्ला रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि कोई पास नहीं जा सका। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग का गोला बन गई।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि हादसे की पूरी जांच के बाद बस ऑपरेटर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जैसलमेर जिले में इस दर्दनाक बस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है। अस्पतालों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बस को पूरी तरह ठंडा करने के बाद मलबा हटवाया और घटनास्थल को सील कर दिया है। जांच टीम ने बस के जले हुए हिस्सों को सुरक्षित रखा है ताकि तकनीकी जांच में मदद मिल सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह देखा जाएगा कि क्या बस में कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा गया था, या वाहन में मेंटेनेंस की कमी थी। बस ऑपरेटर से पूछताछ शुरू हो गई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बस की फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More