दिवाली के मौके पर 21 और 22 अक्टूबर को बंद रहेगा स्टॉक मार्केट

Untitled 13 copy 4

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली, लक्ष्मी पूजन और दिवाली बलि प्रतिप्रदा के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की छुट्टी रहेगी। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी। 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में दिवाली, लक्ष्मी पूजन की छुट्टी रहेगी, जबकि 22 अक्टूबर को दिवाली बलि प्रतिपदा की छुट्टी रहेगी। हालांकि दिवाली के दिन यानी 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए कुछ देर के लिए शेयर बाजार ओपन होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 21 अक्टूबर को BSE और NSE दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए खुलेगा।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

स्टॉक एक्सचेंज की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 21 और 22 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इक्विटी सेगमेंट, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बौरोइंग (SLB) सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, नेगोशिएट डीलिंग सिस्टम रीस्टोर (एमडीएस-आरएसटी), कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, ट्राई पार्टी रेपो और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGR) में ट्रेडिंग हॉलीडे रहेगा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी इन दोनों तारीखों पर इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स जैसे सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दिवाली, लक्ष्मी पूजन और बलि प्रतिप्रदा के मौके पर 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। जहां तक मुहूर्त ट्रेडिंग की बात है तो स्टॉक एक्सचेंज की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होने के पहले दोपहर 1:30 से 1:45 बजे तक प्री-ओपन सेशन भी रहेगा, जिससे ट्रेडर्स ट्रेडिंग के लिए तैयारी कर सकेंगे।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

मुहूर्त ट्रेडिंग का ये सत्र निवेशकों के लिए काफी अहम माना जाता है। कुछ कारोबारी इस मौके पर हुई ट्रेडिंग को अपने आने वाले साल का संकेत भी मानते हैं। अगर मुहूर्त ट्रेडिंग के रिकॉर्ड की बात करें, तो पिछले 16 सालों में से 13 बार इस विशेष सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए हैं। पिछले साल यानी 2024 की दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 335.06 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 79,724.12 के स्तर पर और निफ्टी 99 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 24,304.35 पर बंद हुए थे। दिवाली के बाद बाकी बचे हुए साल 2025 में शनिवार-रविवार के अलावा शेयर बाजार नवंबर में 5 तारीख को गुरु पूरब की छुट्टी होगी, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इन छुट्टियों के अलावा करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की भी छुट्टी रहेगी।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73000 के पार

Stock Market Today:  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार के दौरान शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:48 बजे सेंसेक्स 522 अंक चढ़कर 73,000 के पार पहुंच गया। वहीं प्राइवेट बैंक और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। ICICI बैंक में 3.17 फीसदी और कोटक बैंक […]

Spread the love
Read More
Business

UNGA में रिलायंस ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल, जलवा

UNGA 2026  : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान रिलायंस फाउंडेशन, भारत में संयुक्त राष्ट्र और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने पांचवें ‘इंडिया डे’ का आयोजन किया। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के तकनीकी और विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, […]

Spread the love
Read More
Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More