घर-घर में हो रही प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की दुआएं

  • कई घरों में प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने त्यागा भोजन
  • मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पहुंचकर श्रृद्धालु कर रहे स्वास्थ लाभ की मांग

राकेश यादव 

लखनऊ। प्रेमानंद महाराज कोई बाबा नहीं कलयुग के भगवान है। महाराज जी की एक एक बात कोई प्रवचन नहीं जीवन का यथार्थ है। प्रेमानंद महाराज जी भले ही बोल रहे हो कि अब उनका जाने का समय आ गया है लेकिन राधा रानी तो मरे हुए को भी जीवन देती है। प्रेमानंद महाराज के भक्त अपने ही महाराज की यह बात मानने को तैयार नहीं है कि महाराज जी के जाने का समय आ गया है। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ में जल्दी सुधार के लिए घर-घर में दुआएं हो रही है कि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर एक बार फिर हम लोगों के बीच आकर जीवन जीने का मार्ग दर्शन करें। कई घरों में तो प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने के लिए उनके भक्तों ने अन्न जल तक का त्याग कर दिया है। कोई भी भक्त उन्हें अपने से दूर जाते देखने को तैयार ही नहीं है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

बीते दस दिनों से मथुरा वृन्दावन के कली कुंज धाम में एकाकी दर्शन एवं वार्तालाप के दौरान श्रृद्धालुओं के सवालों का सटीक जवाब देकर लोगों का दिल जीतने वाले प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ गड़बड़ हो गया। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ खराब होने के सूचना सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई। प्रेमानंद महाराज की आमजनों खासकर युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मीडिया संस्थानों को भी इस खबर को दिखाने के लिए विवश होना पड़ा। आलम यह हो गया है कि प्रेमानंद महाराज के बिगड़े स्वास्थ का मुद्दा चाय और पान की दुकानों के साथ चौक चौराहों पर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन है। प्रेमानंद महाराज के श्रद्धालु उनके स्वास्थ को लेकर इतने दुखी है कि उन्होंने उनके स्वस्थ होने के लिए अन्न, जल के साथ नींद तक को त्याग कर उनके स्वस्थ होने की दुआएं करने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़े

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ‘BLOCK’!

आशियाना के बंगला बाजार पुलिस चौकी के निकट स्थित पान की दुकान पर एलडीए सेक्टर एच निवासी युवा अनिल कुमार ने प्रेमानंद महाराज के संस्मरणों की याद को ताजा करते हुए बताया कि प्रेमानंद जी कोई बाबा नहीं कलयुग के भगवान है। महाराज की पदयात्रा के दौरान श्रृद्धालु जिस तरह उनके पदचिन्हों का वंदन करते है वह दृश्य अविस्मरणीय होता है। प्रेमानंद महाराज आमजनमानस को जीवन जीने का सलीका सीखते है। उनकी वाणी में अमृत है। आशियाना सेक्टर जे निवासी सुरेश बाजपेई कहते है जिस दिन से यह सुना है कि प्रेमानंद जी का स्वास्थ ठीक नहीं है। तब से जैसे नींद ही गायब हो गई। बस यही मन करता है कि तरह से वृन्दावन पहुंचकर उनके दर्शन मिल जाए।परिवार के सभी सदस्य उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे है। बंगला बाजार निवासी राकेश यादव कहते है कि प्रेमानंद महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए उन्होंने एक से डेढ़ हजार बार राधा राधा लिखकर प्रेमानंद महाराज के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी हम लोगों को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे है वह स्वस्थ होकर जल्दी एक बार फिर हम लोगों के सामने होंगे।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More