कांग्रेस दफ्तर पुलिस छावनी में बदला!

  • रायबरेली में मॉब लिंचिंग से मरे युवक के घर फतेहपुर जा रहे थे कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सियासी उबाल से एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस मुख्यालय उस वक्त पुलिस छावनी में बदल दिया गया जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पिछले दिनों रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीट कर हत्या के बाद उसके परिवार से मिलने फतेहपुर जा रहे थे। शनिवार को राजधानी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद उसके परिवार से मिलने फतेहपुर रवाना होने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

पुलिस ने मुख्यालय के बाहर चारों ओर बैरिकेडिंग लगा दी और आसपास के सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। करीब दो सौ से अधिक पुलिसकर्मी, सीओ स्तर के अधिकारी, और पीएसी जवानों की मौजूदगी से पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल, कड़ी बैरिकेडिंग और कार्यकर्ताओँ की जोरदार नारेबाजी के बीच अजय राय ने सरकार पर तीखा हमला बोला और हुंकार भरते हुए कहा कि कि चाहे पुलिस गिरफ्तार करे या गोली चलवाए, हम रुकने वाले नहीं हैं। हम दलितों के हक और न्याय के लिए जरुर वहां जाएंगे।

ये भी पढ़े

साठ फीसदी बढ़े सोने के भाव, चांदी भी इसी राह पर

अजय राय जब मीडिया से बातचीत कर बाहर निकलने लगे, तभी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार को दलित विरोधी करार दे दिया। बता दें कि ऊंचाहार क्षेत्र के एक दलित युवक हरिओम पासवान की भीड़ ने पीट-पीट ने महज इसलिए हत्या कर दी कि उन्हें इसके चोर होने पर शक था। युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसके पूरे शरीर पर पिटाई के निशान थे। सिर पर गहरी चोट, छाती पर बेल्ट के निशान और पूरे शरीर पर नीले-काले दाग थे।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More