विकास और राजस्व योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन हेतु CM डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज जनपद प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल

Untitled 3 copy 22

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सितंबर माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में रहा। राजस्व और विकास की विभिन्न परियोजनाओं में CM डैशबोर्ड में जनपद को आठवां स्थान मिला है। जनपद को विकास के अधीन आने वाली योजनाओं व परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए जनपद को 47 योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ जबकि 05 योजनाओं व परियोजनाओं में बी ग्रेड प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़े

स्कूटर पर सरेआम प्रेमी जोड़े का रोमांस…

दो परियोजनाओं में सी ग्रेड प्राप्त हुआ। विकास परियोजनाओं में किसी भी परियोजना में जनपद को डी ग्रेड नहीं प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल योजनाओं और परियोजनाओं में जनपद को 33 योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 10 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। तीन योजनाओं में सी ग्रेड प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

जनपद पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लगातार सीएम डैशबोर्ड में शीर्ष 10 जनपदों में शामिल रहा है। सीएम डैशबोर्ड पर जनपद का प्रदर्शन शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण और सामाजिक योजनाओं के सूचकांकों में उत्कृष्ट पाया गया है। जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने निर्देशित किया है कि अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग, प्रभावी समीक्षा बैठकों तथा फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करें कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर हो।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More