लखनऊ जिला अधिकारी की बड़ी कार्रवाई: छात्राओं से बाथरूम साफ कराने वाली वार्डन बर्खास्त

Untitled 11 copy 5
  • समाधान दिवस में सीधे मिलकर छात्राओं ने DM से की थी शिकायत

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। छात्राओं से बाथरूम साफ कराने के आरोपों में घिरी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन सुधा यादव को जिलाअधिकारी जांच-पड़ताल करने के बाद तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। लखनऊ डीएम विशाख जी की तरफ से यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश के प्रस्ताव के आधार पर की गई है। साथ ही विद्यालय में नई वार्डन और शिक्षिकाओं की तैनाती को भी हरी झंडी दी गई है। एक दिन पूर्व गुरुवार को बीएसए ने वार्डन की बर्खास्तगी की फाइल जिलाधिकारी के सामने पेश की थी। इससे पहले वार्डन सुधा यादव ने अपना पक्ष लिखित में रखा था, लेकिन बीएसए की रिपोर्ट में उनके जवाब असंतोषजनक पाया गया।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

जिसके बाद DM ने अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय जांच कमेटी एसीएम शिप्रा पाल और एआर कोऑपरेटिव वैशाली सिंह की रिपोर्ट का संज्ञान लिया। कमेटी ने 43 छात्राओं के बयान और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में छात्राओं के आरोपों को सही ठहराया। छात्राओं ने बताया कि वार्डन उनसे बाथरूम साफ करवाती थीं, हॉस्टल और स्कूल में झाड़ू-पोंछा लगवाती थीं। विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी जाती थी कि शिकायत करने पर स्कूल से निकाल दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने वार्डन सुधा यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

बताया जा रहा है कि खुजौली स्थित अपर प्राइमरी स्कूल की दो शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से कस्तूरबा विद्यालय में तैनात किया गया है, ताकि छात्राओं की पढ़ाई और हॉस्टल संचालन पर असर न पड़े। डीएम विशाख जी ने कहा कि छात्राओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। सनद रहे कि बीते चार अक्टूबर को मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई छात्राएं और उनके अभिभावक सीधे जिलाधिकारी के सामने पहुंचे। उन्होंने वार्डन पर मारपीट, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपा।

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More