कर चोरी कर ले जाया जा रहा लाखों का माल पकड़ा

Untitled 14 copy 3
  • कुमाऊं में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई

नया लुक ब्यूरो

हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने हल्द्वानी के दो ट्रांसपोर्टर पर कर चोरी के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने बिना कर का 20 लाख का माल व वाहन जब्त किया। साथ ही 25 लाख का जुर्माना भी ठोका। राज्य कर मुख्यालय को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि कुमाऊं क्षेत्र में हल्द्वानी के कुछ ट्रांसपोर्टर कर चोरी का अवैध रूप से माल की ढुलाई कर रहे हैं। जांच में यह भी संकेत मिले कि इनमें से एक ट्रांसपोर्टर को विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण की भी खबर है।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य कर मुख्यालय ने स्वयं कार्रवाई का निर्णय लिया और बीते रविवार को रुद्रपुर से भेजी गई दो टीमों ने भारी पुलिस सुरक्षा और पूर्ण गोपनीयता के बीच हल्द्वानी में दो ट्रांसपोर्ट प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। पूरे दिन चली इस कार्यवाही में बिना कागजात या गलत दस्तावेजों पर लाया गया भारी मात्रा में माल कब्जे में लिया गया। तीन दिन चली जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि करीब 20 लाख रुपये मूल्य का माल बिना कर अदा किए लाया गया था। GST अधिनियम की धारा 130 के तहत इस पर लगभग 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग ने ट्रांसपोर्टर का माल और वाहन जब्त कर लिए हैं।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Read More
Mussoorie-Kempty Road
Uttarakhand Weather

मसूरी -कैंपटी रूट पर बारिश का सितम, हाईवे का हिस्सा बहा

डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट Mussoorie-Kempty Road: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वॉशआउट हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर यातायात पूरी […]

Read More