बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 25 उम्मीदवारों के नाम तय

Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं और उनकी उम्मीदवारी सूची बुधवार को देर रात तक जारी की जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को हुई बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। उनका कहना है इस सूची में वे सभी उम्मीदवार शामिल हैं जिनके नाम को लेकर ज्यादा विवाद नहीं था।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि जिन नामों को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं थी ऐसे 25 उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के बाद देर रात उनकी सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सूची में ज्यादा वर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। कांग्रेस की केद्रीय चुनाव समिति की बुधवार दोपहर को यहां वर्चुअल बैठक हुई जिसमें बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई और 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गये।

ये भी पढ़े

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, LDA के पूर्व VC बने MD UPSRTC, जानें पूरी सूची

बैठक में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शकील अहमद, प्रणीति शिंदे, सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण में 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान होना है। इस चरण में 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। (वार्ता)

Patna
Bihar Education homeslider

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में […]

Read More
New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Darbhanga
Bihar

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जे का आरोप, रात में चला बुलडोजर

Darbhanga: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार से जुड़ा जमीन विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। उनके पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी और निजी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू की। विवादित जमीन […]

Read More