- प्रतीक्षारत चल रहे दो अफसरों को मिली तैनाती, समीर सचिव नियोजन बनें
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात आठ अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। प्रतीक्षा सूची में पड़े दो अफसरों को भी तैनाती दी गई है। इसमें साल 2002 बैच के समीर वर्मा को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्ष 2007 के IAS अफसर प्रभु नारायण सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की कुर्सी सौंपी गई है।
ये भी पढ़े
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए हैं।
- सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कार्यभार सौंपा गया है।
- माशूम अली सरवर, जो अब तक प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम थे, उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड नियुक्त किया गया है।
- आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।
- सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर, को अब विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रूप में तैनाती दी गई है।
- अमित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, को नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है।
- अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़े
छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी
