माता वैष्णो देवी यात्रा आज से शुरू

Untitled 7 copy 6

जम्मू। खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को लगातार तीसरे दिन स्थगित रही। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही और यह बुधवार आठ अक्टूबर को फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि भक्त आधिकारिक माध्यमों से अपडेट रह सकते हैं।

ये भी पढ़े

अस्पताल में लेट से पहुंचा डॉक्टर : तो जनता ने जमकर पीटा

भारी बारिश के कारण 26 अगस्त को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। उस दिन अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन में 34 लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुये थे।  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए एक तीन सदस्य वाली उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था।

ये भी पढ़े

लिंग में तनाव नहीं होता, घबराए नहीं …ये उपाय करें

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उधमपुर में सबसे अधिक 100.2 मिमी बारिश हुई। इसके बाद बटोटे में 98.2 मिमी, डोडा में 86 मिमी, भद्रवाह में 77 मिमी, बनिहाल में 75.8 मिमी, काजीगुंड में 70 मिमी, कुकरनाग में 68.9 मिमी, रामबन में 68.5 मिमी और पहलगाम में 52.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आठ अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और 9 से 17 अक्टूबर तक आमतौर पर शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। (वार्ता)

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More