देवदह में बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान पिलर की खुदाई करते समय मिला 36 किग्रा कुषाणकालीन मुद्रा

  • बरामद सिक्के को उच्चाधिकारियों को सौंप दिया गया है जांच के बाद ही
  • विस्तार से जानकारी मिल पाएगी : कृष्ण मोहन द्विवेदी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा के बौद्ध स्तूप देवदह के बाउंड्रीवाल निर्माण में कुषाण कालीन 36 किग्रा सिक्के मिलने की बात कही जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कृष्ण मोहन द्विवेदी ने रविवार देर शाम विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दिए। यह घटना पूरे क्षेत्र ने कौतूहल का विषय बन गई है। बता दें कि नौतनवां तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला उर्फ देवदह में बौद्ध काल के कई स्तूप व धरोहर स्थित हैं। इसके संरक्षण के लिए शासन स्तर से पुरातत्व विभाग द्वारा देवदह टीले के चारों तरफ बाउंड्रीवाल हो रहा है।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

लोगों ने बताया कि रविवार को दोपहर में पीलर की खुदाई हो रही थी। इसी दौरान एक घड़ा मिला, जिसमें प्राचीन काल के सिक्के भरे हुए थे। काम करने वाले मजदूरों और मिस्त्री के लिए यह कौतूहल का विषय बन गया। मौके पर मौजूद पुरातत्व विभाग के चौकीदार ओम प्रकाश ने तत्काल उक्त सिक्के भरे घड़े को कब्जे में ले लिया और विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों की माने तो उक्त घड़े को मौके पर वजन किया गया तो उसमें 36 किग्रा 400 ग्राम वजन के सैकड़ों सिक्के मिले। ग्रामीणों के मुताबिक सभी सिक्कों का रंग पीला था।

ये भी पढ़े

Naya Look Exclusive : यूपी में बसपा की ‘कमबैक रैली! भतीजे आनन्द की हो सकती है Re-Launching’

सूचना पाकर देर सायं क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर कृष्ण मोहन द्विवेदी मौके पर पहुंचकर सिक्के भरे घड़े को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि देवदह टीले के संरक्षण के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण चल रहा है। इसी दौरान पीलर खोदते समय एक घड़ा मिला है। इसमें मिले सिक्के कुषाण काल के प्रतीत हो रहे हैं जो ताम्र धातु के लग रहे हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के बाद ही विस्तार से जानकारी मिल पाएगी।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More
Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More