नेपाल में चीन के बुरे दिन शुरू…पोखरा एयरपोर्ट घोटाले के खिलाफ बड़ा ऐक्शन

Untitled 5 copy 3
  • चीनी कंपनी समेत 55 के खिलाफ केस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल के लिए गले की फांस बने चीन की मदद से बने पोखरा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में अरबों रुपये के घोटाले के खिलाफ सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार ने ऐक्शन शुरू कर दिया है। नेपाल की भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने रविवार को पांच पूर्व मंत्रियों समेत 55 व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अदालत में भ्रष्टाचार का मामला दायर किया। चीनी कंपनी के खिलाफ भी केस किया गया है। इन सभी पर पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना में अरबों रुपये की हेराफेरी के मामले में शामिल होने का आरोप है। नेपाल के मध्य में स्थित यह हवाई अड्डा प्रसिद्ध अन्नपूर्णा सर्किट का प्रवेश द्वार माना जाता है, जो ट्रैकिंग के शौकीनों में काफी लोकप्रिय है। आरोप पत्र में पांच पूर्व मंत्रियों के अलावा 10 पूर्व सचिवों और नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग (सीआईएए) के सह प्रवक्ता गणेश बहादुर अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में कहा गया है कि चीन से कम ब्याज दर पर मिले ऋण के इस्तेमाल से बनाए जा रहे पोखरा हवाई अड्डा में कुल 8.36 अरब नेपाली रुपये का दुरुपयोग करने के आरोप में ये 55 लोग नामित हैं।

पूर्व मंत्री राम शरण महत, भीम प्रसाद आचार्य, दिवंगत पोस्ट बहादुर बोगटी, राम कुमार श्रेष्ठ और दीपक चंद्र अमात्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित 55 लोगों में नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के पूर्व निदेशक जनरल त्रि रत्न महर्जन और रतीश चंद्र लाल सुमन तथा वर्तमान महानिदेशक (डीजी) प्रदीप अधिकारी भी शामिल हैं। परियोजना से जुड़े चीनी ठेकेदार और उनके नेपाल प्रतिनिधियों के खिलाफ भी अदालत में मुकदमा चलाया गया है। यह हवाई अड्डा चीन सीएएमसी इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया। ‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जनवरी 2023 में शुरू किया गया था, लेकिन अब तक इसे कोई नियमित अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान प्राप्त नहीं हुई है। इस हवाई अड्डे को लेकर चीन पर मनमानी दर से ब्याज वसूलने का आरोप भी लगा है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही हैं

इन तीन संकेतों से कर सकते हैं आभास New Delhi: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं। जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि […]

Spread the love
Read More