केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहब में सीजन की पहली बर्फबारी , तापमान गिरा, ठंड बढ़ी

Untitled 12 copy 2
  • देशी-विदेशी भक्त और दर्शनार्थियों की भीड़ जमा है धाम में
  • 23 को बंद हो जाएंगे कपाट,हेलीकाप्टर सेवा में होगी बंदॉ
  • अंतिम दिनों में जोर पकड़ रही है यात्रा,श्रद्धालुओं का तांता

अशोक पांडेय

देहरादून। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहब में अक्टूबर महीने के पहले ही सप्तानह में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के साथ ही इलाके में ठंड बढ़ गई है और तापमान में काफी गिरावट आई है है। मंगलवार को केदारनाथ में 5 डिग्री तक तापमान गिर गया है। वहीं बर्फबारी के बावजूद देशी-विदेशी भक्त और दर्शनार्थियों की भीड़ धाम में बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट भी जारी किया है।


मंदिर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव और अन्य व्यवस्थाएं की हैं। केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के कारण आज दोपहर बाद हेलीकॉप्टर सेवाएं भी प्रभावित रहीं। बर्फबारी के बाद भी श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़ें हैं। इस बीच वे बर्फबारी का आनंद लेते भी दिख रहे हैं। हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच स्नोफॉल हुआ। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोजना 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।


वहीं देवभूमि उत्तराखंड की केदारनाथ धाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है। 23 अक्टूबर को भैया दूज के मौके पर बाबा केदारनाथ का कपाट बंद हो जाएंगे और इसके साथ ही केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद हो जाएंगी।

12 अक्टूबर तक की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है। अब यात्री 13 से 23 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे और इसके बाद हेली सेवा कपाट खुलने तक बंद कर दी जाएगी। हालांकि बीच में मौसम खराब होने के चलते यात्रा को कई बार रोका गया, लेकिन अब मौसम सही होने पर यह यात्रा अंतिम दिनों में जोर पकड़ रही है और भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।

Spread the love

Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि जांच में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी की घटनाओं की संख्या 70 से बढ़कर 105 हो गई […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More