सैनिक स्कूल गोरखपुर में शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर हुई फर्जीवाड़े की शिकायत

Untitled 2 copy 15
  • कर्नल राजेश राघव के कार्यकाल में हुई शिक्षक नियुक्ति और विद्यालय निर्माण में बड़े घोटाले की अंदेशा, जांच की मांग
  • सैनिक स्कूल गोरखपुर में बिना बीएड और सीटेट डिग्री के नियुक्त हुआ शिक्षक
  • अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति ने लिखा CM
  • अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा और मिनिस्ट्री आप डिफेन्स सैनिक स्कूल सोसायटी को पत्र, कार्यवाही की मांग

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट और गोरखपुर की शान सैनिक स्कूल के माथे पर कलंक गाथा की लिस्ट लंबी करते हुए इस बार फर्जी शिक्षक नियुक्ति का मामला गर्मा गया है। इस संदर्भ में विद्यालय में आऊटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को तुगलकी फरमान जारी करते हुए एक घंटे के अंदर विद्यालय खाली करने का फरमान देने वाले विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने अपने चहेतों को बिना आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी किये ही भ्रष्टाचार कर नियुक्ति प्रदेश की गई है। ताजा मामला सैनिक स्कूल गोरखपुर में तैनात कंप्यूटर साइंस के शिक्षक कमल पाटनी का है। जिनके नियुक्ति में हुए गंभीर अनियमितता उजागर हुई है।

फोटो परिचय : आरोपी प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव, सैनिक स्कूल, गोरखपुर
फोटो परिचय : आरोपी प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव, सैनिक स्कूल, गोरखपुर

ये भी पढ़े

गोरखपुर में यहां सजती है ‘गे’ मंडी, रईस और छात्र भी शौकीन, पुलिस बोली- रोक तभी संभव जब शौकीन सोचें

सूत्रों के अनुसार गोरखपुर के सैनिक स्कूल में तैनात टीजीटी शिक्षक कमल पाटनी की नियुक्ति बिना बीएड और सीटेट की डिग्री के ही सैनिक स्कूल चिनचिप, सिक्किम में किया गया और फिर वहां मामला पकड़ा न जाये इसलिए आनन फानन संदिग्ध परिस्थितियों में उनका स्थानांतरण गोरखपुर के सैनिक स्कूल मैं करके अबैध नियुक्ति रो बनाने के लिए लीपापोती किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बड़े पैमाने पर धन उगाही किया गया है। सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि इस मामले में कथित तौर पर अवैध धन का भुगतान करके सैनिक स्कूल गोरखपुर में उनकी नियुक्ति संदिग्ध परिस्थितियों और नियुक्ति नियमों का घोर उल्लंघन करके किया गया है।

ये भी पढ़े

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विशेष

सैनिक स्कूल नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उक्त पद के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) की डिग्री अनिवार्य योग्यता थी। हालांकि, यह आरोप लगाया गया है कि आवश्यक योग्यताएं पूरी नहीं की गईं और इस अयोग्यता के बावजूद उन्हें आनन फानन में बिना अनिवार्य योग्यता पूरी किये सैनिक स्कूल में शामिल होने की अनुमति दी गई। यह न केवल भर्ती प्रक्रिया में गंभीर चूक को दर्शाता है बल्कि भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की आशंका भी पैदा करता है। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति ने इस मामले में नियमों को दरकिनार करने और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सैनिक स्कूल गोरखपुर की विश्वसनीयता और अनुशासन को बनाए रखन के लिए मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा और मिनिस्ट्री आप डिफेन्स सैनिक स्कूल सोसायटी को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग किया गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

त्रेता से द्वापर तक जीवित रहे ये 7 महान पात्र, रामायण-महाभारत में मिलता है वर्णन

अत्यंत महत्वपूर्ण रामायण और महाभारत दोनों युगों के साक्षी बने जो महान महापुऋष आचार्य संजय तिवारी Mahabharata : इन्होंने त्रेता से द्वापर तक जीवित रह कर अनेक भूमिकाएं निभाई भी है।भारतीय काल गणना के अनुसार रामायण त्रेता युग में हुआ और महाभारत द्वापर युग के अंत में। दोनों के बीच लगभग 8 से 9 लाख […]

Spread the love
Read More
Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More